Doctor Verified

जरूरत से ज्यादा लो ऑक्सीजन लेवल क्या होता है? डॉक्टर से जानें किस स्तर के बाद हो सकती है समस्या

What is a Critically Low Oxygen Level in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए ही नहीं, बल्कि ऑक्सीजन जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन बेहद जरूरी होती है। ऑक्सीजन अगर कम हो तो ऐसे में व्यक्ति न केवल सांस लेने में असमर्थ हो जाता है, बल्कि इससे न्यूरोलॉजिकल समस्याएं होने के साथ-साथ कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर भी प्रभाव पड़ता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
जरूरत से ज्यादा लो ऑक्सीजन लेवल क्या होता है? डॉक्टर से जानें किस स्तर के बाद हो सकती है समस्या


What is a Critically Low Oxygen Level in Hindi: सांस लेने के लिए शरीर को पर्याप्त ऑक्सीजन की जरूरत होती है। सामान्य से कम ऑक्सीजन होना कई बार शरीर के लिए खतरे का सबब भी बन सकता है। ऑक्सीजन की सप्लाई अगर सुचारू रूप से हो रही है तो ऐसे में न केवल शरीर स्वस्थ रहती है, बल्कि आपका ब्लड फ्लो भी ठीक तरीके से होता है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद सैकड़ों लोगों में ऑक्सीजन की कमी देखी गई थी। कई लोगों में तो ऑक्सीजन जरूरत से ज्यादा लो था, जिसके चलते उन्हें जान तक गंवानी पड़ी थी।

अगर आपका ऑक्सीजन लेवल कम है तो इसे नजरअंदाज करना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में तत्काल रूप से डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। हालांकि, ऑक्सीमीटर रखकर आप खुद भी घर पर अपना ऑक्सीजन लेवल जांच सकते हैं। शरीर में ऑक्सीजन कम होने पर कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिन्हें देखकर आप आसानी से अपने ऑक्सीजन लेवल का अंदाजा लगा सकते हैं। आइये दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं इसके बारे में।

जरूरत से ज्यादा लो ऑक्सीजन लेवल क्या होता है?

डॉक्टर के मुताबिक स्वस्थ रहने के लिए ही नहीं, बल्कि ऑक्सीजन जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन बेहद जरूरी होती है। ऑक्सीजन अगर कम हो तो ऐसे में व्यक्ति न केवल सांस लेने में असमर्थ हो जाता है, बल्कि इससे न्यूरोलॉजिकल समस्याएं होने के साथ-साथ कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर भी प्रभाव पड़ता है। ज्यादातर मामलों में यह जानलेवा साबित हो सकता है। जरूरत से ज्यादा लो ऑक्सीजन लेवल आमतौर पर 80 फीसदी से कम माना जाता है। इस स्थिति को हाइपोक्सेमिया के नाम से जाना जाता है। कुछ लोगों का ऑक्सीजन 60 mm तक पहुंच जाता है। यह बेहद गंभीर स्थिति होती है। 80 से नीचे के ऑक्सीजन लेवल को आमतौर पर कम माना जाता है। 

lowoxygenlevel-inside

कितना होना चाहिए ऑक्सीजन लेवल?

आमतौर पर 95 से लेकर 100 फीसदी को एक हेल्दी ऑक्सीजन लेवल की श्रेणी में रखा जाता है। अगर आपका ऑक्सीजन लेवल 90 या 92 भी है तो ऐसे में बिना देरी किए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। अगर आपका ऑक्सीजन इससे कम है तो समझें कि आपकी रक्त वाहिकाएं सुचारू रूप से ऑक्सीजन की सप्लाई कर पाने में असमर्थ हैं। इसकी जांच करने के लिए आप घर पर ऑक्सामीटर रख सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - ब्लड में कितना होना चाहिए ऑक्सीजन का स्तर? एक्सपर्ट से जानें कोरोना के मरीजों को कब होना पड़ता है एडमिट 

लो ऑक्सीजन के लक्षण

  1. ऑक्सीजन कम होने पर आपको कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
  2. ऑक्सीजन कम होने पर आपके दिल की धड़कन तेज होने के साथ ही छाती में दर्द भी महसूस हो सकता है।
  3. ऑक्सीजन कम होने पर आपके होठों और त्वचा में बदलाव देखने को मिल सकता है।
  4. ऐसे में सांस लेने में कठिनाई होने के साथ-साथ कई बार कंफ्यूजन भी सकती है।
  5. ऑक्सीजन कम होने पर आपको थकान, कमजोरी और सुस्ती महसूस हो सकती है।
  6. ऐसे में चक्कर आने के अलावां सिर में भारीपन भी महसूस हो सकता है।
  7. ऑक्सीजन कम होने पर आपको उल्टी आने के साथ-साथ सिरदर्द की भी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Read Next

क्या हस्तमैथुन (मास्टरबेशन) और एंग्जाइटी में कोई संबंध होता है? डॉक्टर से समझें

Disclaimer