Doctor Verified

क्या स्ट्रेस लेने से ऑक्सीजन लेवल कम होता है? जानें डॉक्टर की राय

Can stress cause low oxygen levels in Hindi: स्ट्रेस सेहत के लिए अन्य तरीकों से हानिकारक होने के साथ-साथ ऑक्सीजन लेवल पर भी प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में कई बार व्यक्ति को सुचारू रूप से सांस लेने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या स्ट्रेस लेने से ऑक्सीजन लेवल कम होता है? जानें डॉक्टर की राय


Can Stress Cause Low Oxygen Levels in Hindi: स्ट्रेस या तनाव लेना सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का कारण बनता है। स्ट्रेस होने से आपका मोटापा, डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। स्ट्रेस लेने से त्वचा पर झुर्रियां आने के साथ-साथ कोलेजन और इलास्टिसिटी भी कम होने लगती है। स्ट्रेस लेना केवल हाई ब्लड प्रेशर, पाचन तंत्र संबंधी समस्या होना या स्ट्रोक आदि का ही कारण नहीं बनता है, बल्कि इससे ऑक्सीजन लेवल पर भी प्रभाव पड़ता है। ज्यादा स्ट्रेस लेने पर कुछ लोग शरीर में लो ऑक्सीजन की भी शिकायत करते हैं।

दरअसल, जरूरत से ज्यादा सोच लेने या तनाव लेने पर शरीर में ऑक्सीजन का लेवल कम हो जाता है। इससे न केवल सांस लेने में कठिनाई बल्कि, अन्य भी कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। इससे ब्लड तक ऑक्सीजन की सप्लाई बाधित हो जाती है। क्या आपको भी स्ट्रेस लेने के बाद ऑक्सीजन में कमी महसूस होती है? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से हम आपको इसका सही जवाब बताएंगे। आइये दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं इसके बारे में। (Does Anxiety Make Your Oxygen Levels Drop in Hindi) - 

क्या स्ट्रेस लेने से ऑक्सीजन लेवल कम होता है?

डॉक्टर की मानें तो स्ट्रेस सेहत के लिए अन्य तरीकों से हानिकारक होने के साथ-साथ ऑक्सीजन लेवल पर भी प्रभाव डाल सकता है। ऐसे में कई बार व्यक्ति को सुचारू रूप से सांस लेने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। स्ट्रेस लेने से ठीक तरह से ऑक्सीजन नहीं आती है, जिसके चलते सांस लेने में कठिनाई होने के साथ-साथ सांस लेने की गति भी बढ़ जाती है। इसके चलते शरीर के अंगों और टिशु तक ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाता है, जिससे कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

स्ट्रेस लेने से कैसे पड़ता है ऑक्सीजन पर प्रभाव?

स्ट्रेस लेने का सीधा संबंध आपकी ऑक्सीजन की गति से होता है। दरअसल, स्ट्रेस लेने से छाती में मसल टेंशन होने लगती है साथ ही साथ शरीर में कार्बन डायॉक्साइड भी कम होने लगता है। इससे रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने और संकुचित होने लगती हैं, जिससे शरीर के अलग-अलग अंगों तक ऑक्सीजन की सप्लाई ठीक तरीके से नहीं हो पाती है। ऐसे में ऑक्सीजन लेवल कम हो जाता है। इस स्थिति को नजरअंदाज करना आपके लिए कई तरह से खतरे का सबब बन सकता है। 

इसे भी पढ़ें - शरीर में ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, मिलेगा फायदा 

ऑक्सीजन कम होने पर दिखते हैं ये लक्षण

  1. शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम होने पर आपको कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं।
  2. ऐसे में सांस लेने में कठिनाई होने के साथ-साथ चक्कर भी आ सकता है।
  3. ऑक्सीजन लेवल कम होने पर कई बार कंफ्यूजन के साथ-साथ बेचैनी भी महसूस हो सकती है।
  4. ऐसे में होठों, नाखून और त्वचा के रंग में भी कई बार असमानता देखी जा सकती है।
  5. ऑक्सीजन कम होने पर थकान होने के अलावा कुछ मामलों में छाती में दर्द भी महसूस हो सकता है।
  6. ऐसे में छाती में घरघराहट महसूस होने के साथ-साथ कई बार सिरदर्द का भी सामना करना पड़ सकता है।

Read Next

50 की उम्र के बाद किन विटामिन्स की होती है कमी? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version