Doctor Verified

क्या शिलाजीत लेने से स्ट्रेस कम होता है? जानें डॉक्टर की राय

Is Shilajit Good for Stress Relief in Hindi: शिलाजीत खाना सेहत के लिए अन्य तरीकों से तो फायदेमंद होता ही है, लेकिन यह स्ट्रेस कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या शिलाजीत लेने से स्ट्रेस कम होता है? जानें डॉक्टर की राय


Is Shilajit Good for Stress Relief in Hindi: शिलाजीत खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आयुर्वेद में शिलाजीत को एक औषधि माना जाता है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं में लाभकारी होता है। आजकल खराब लाइफस्टाइल के चलते लोगों को स्ट्रेस ज्यादा होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं क्या शिलाजीत लेने से स्ट्रेस कम होता है? इस लेख में आज हम जानेंगे कि क्या सच में शिलाजीत स्ट्रेस को कम करता है। शिलाजीत में मिलने वाले पोषक तत्व न केवल आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं, बल्कि इससे शारीरिक ऊर्जा भी बढ़ती है।

आपने पुरुषों के लिए तो शिलाजीत खाने के कई फायदे सुने होंगे, लेकिन शिलाजीत खाना स्ट्रेस को भी कम करने में लाभकारी हो सकता है। अगर आप भी स्ट्रेस को कम करने के लिए शिलाजीत को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो यह लेख जरूर पढ़ें। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से बातचीत की। आइए जानते हैं इसके बारे में।

क्या शिलाजीत लेने से स्ट्रेस कम होता है?

स्वास्थ्य सलाहकारों की मानें तो शिलाजीत खाना सेहत के लिए अन्य तरीकों से तो फायदेमंद होता ही है, लेकिन यह स्ट्रेस कम करने में भी आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, शिलाजीत में मैग्नीशियम और फुल्विक एसिड होता है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के साथ ही शरीर में कोर्टिसोल के स्तर को भी घटाने में मदद करता है। शिलाजीत लेने से नर्वस सिस्टम पर अच्छा प्रभाव पड़ता है, जिससे स्ट्रेस और एंग्जाइटी की समस्या कम होती है। इससे कॉग्निटिव फंक्शन्स पर अच्छा असर पड़ सकता है। 

isshilajitgoodfrostress-inside

शिलाजीत खाने से कम होता है तनाव

शिलाजीत खाने से आपका तनाव कम होने के साथ ही साथ आप रिलैक्स महसूस करते हैं। इसे खाने से कॉग्निटिव फंक्शन्स बढ़ते हैं साथ ही साथ अल्जाइमर और डिमेंशिया का खतरा भी कम होता है। इसे खाने से बढ़ती उम्र में कम होने वाली मेमोरी पावर भी दुरुस्त रहती है और आपका ब्रेन फंक्शन भी बढ़ता है। इससे ब्रेन सेल्स डैमेज होने के साथ-साथ मेमोरी पावर कम होने का भी जोखिम कम होता है। शिलाजीत को अपनी रेगुलर डाइट में शामिल करने से आपकी मेंटल हेल्थ अच्छी रह सकती है। 

शिलाजीत खाने के अन्य फायदे

  1. शिलाजीत खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।
  2. इसे खाने से आपके ब्रेन फंक्शन बेहतर होता है साथ ही मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहती है।
  3. शिलाजीत खाने से हार्ट से जुड़ी समस्या कम होती है साथ ही साथ मांसपेशियां भी मजबूत होती है।
  4. शिलाजीत खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है साथ ही कैंसर सेल्स भी नहीं बढ़ती है।
  5. इसे खाने से आपका टेस्टेस्टेरॉन बढ़ने के अलावा फर्टिलिटी में भी सुधार होता है।
  6. इसे खाने से सूजन कम होती है और इंफेक्शन होने का भी खतरा कम होता है। 

ज्यादा शिलाजीत खाने से क्या होता है?

  1. ज्यादा शिलाजीत खाना भी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  2. इसे खाने से पाचन संबंधी समस्याएं जैसे डायरिया और अपच आदि हो सकता है।
  3. ज्यादा शिलाजीत खाने से आपको एलर्जिक रिएक्शन का सामना करना पड़ सकता है।
  4. इसे खाने से कई बार आपका ब्लड शुगर लेवल भी बढ़ सकता है।
  5. ज्यादा शिलाजीत खाने से आपको उल्टी, मतली आने जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

FAQ

  • शिलाजीत खाने से पुरुषों को क्या फायदा होता है? 

    शिलाजीत खाने से पुरुषों की प्रजनन क्षमता बढ़ती है साथ ही साथ फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं में भी सुधार होता है। इससे पुरुषों की सेक्स ड्राइव भी बढ़ती है।
  • शिलाजीत खाते समय क्या परहेज करना चाहिए?

    अगर आप शिलाजीत ले रहे हैं तो इससे आपको कई चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसे में मसालेदार खाना खाने के साथ ही स्मोकिंग करने और शराब पीने से परहेज करना चाहिए। 
  • ज्यादा शिलाजीत खाने के नुकसान 

    ज्यादा शिलाजीत खाने से डायरिया, गैस, अपच और उल्टी-मतली जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाएं। 

 

 

 

Read Next

गर्मी में ज्यादा मीट खाने से सेहत को होते हैं ये 7 नुकसान, बता रहे हैं डॉक्टर

Disclaimer