Ways to destress yourself in Hindi: स्ट्रेस आजकल लोगों की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास एक्सरसाइज और मेडिटेशन करने का समय नहीं है। साथ ही काम और निजी जीवन में चल रही समस्याओं का प्रेशर रहता है, जिससे व्यक्ति स्ट्रेस में आ जाता है। स्ट्रेस लेना न केवल मेंटल हेल्थ बल्कि, शारीरिक स्वास्थ को भी प्रभावित करता है। ज्यादा स्ट्रेस लेना कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। अगर आप भी ज्यादा स्ट्रेस लेते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से हम आपको स्ट्रेस को कम करने के तरीकों के बारे में बताएंगे। आइये हेल्थ एक्सपर्ट और फिटनेस कोच Luke Coutinho से जानते हैं इसके बारे में।
डीप ब्रीदिंग (Deep Breathing)
अगर आप ज्यादातर स्ट्रेस में रहते हैं तो डीप ब्रीदिंग करना शुरू करें। डीप ब्रीदिंग करना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होती है। इसके लिए आपको आरामदायक अवस्था में बैठना है और मन को बिलकुल शांत रखना है। इसके बाद धीरे-धीरे इनहेल करें और फिर सांसों को धीमी गति से बाहर की ओर छोड़ें। ऐसा करने से तनाव और चिंता कम होती है, जिससे आप खुश रहते हैं।
View this post on Instagram
गाने सुनें (Listen Music)
गाना या संगीत सुनना पुराने समय से ही स्ट्रेस को कम करने के लिए एक कारगर तरीका माना जाता है। संगीत सुनने से वेगल टोन पर अच्छा असर पड़ता है, जिससे मन शांत और खुश रहता है। वेगल टोन एक स्ट्रेस रिएक्टिविटी है, जो नसों की एक्टिविटी को बढ़ाती है। इसके लिए आप अपनी पसंदीदा प्लेलिस्ट बनाकर सुन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - ऑफिस के काम का स्ट्रेस कम करने के लिए दिन का रूटीन कैसे बनाएं? विस्तार से समझा रहे हैं एक्सपर्ट
ओम का जाप करें (Om Chanting)
अगर आप स्ट्रेस में रहते हैं तो ओम का जाप करना आपके लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित हो सकता है। ओम का जाप करने से वोकल कॉर्ड पर जोर साथ ही नर्वस सिस्टम पर अच्छा असर पड़ता है। ओम के जाप से स्ट्रेस हार्मोन्स भी कम होते हैं साथ ही ब्रेन एक्टिविटी बढ़ती है। इसे करने से आपका दिमाग और शरीर रिलैक्स होता है।