Lifestyle Habits To Get Relieve From Stress: हमारी मेंटल हेल्थ भी फिजिकल हेल्थ जितनी जरूरी है। मेंटल हेल्थ से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर हमारी फिजिकल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। आपने ध्यान दिया होगा जब हम परेशान होते हैं, तो ज्यादा थकावट और कमजोर महसूस करते हैं। ऐसे में किसी काम पर ध्यान लगा पाना तक मुश्किल हो जाता है। तनाव को कम करने के लिए थोड़ा ब्रेक लेकर खुद पर काम करने की जरूरत होती है। साथ ही, कुछ हेल्दी आदतें अपनाने से भी आपको तनाव से राहत मिल सकती है। आदतें हमारी लाइफ का हिस्सा होती हैं, जो हमें बेतहर बनने में मदद करती हैं। अगर आप हेल्दी आदतें बनाए रखते हैं, तो इससे तनाव को कंट्रोल रखना आपके लिए संभव होगा। आइए इस लेख के माध्यम से जानें तनाव कम करने वाली आदतें।
तनाव कम करने के लिए अपनाएं लाइफस्टाइल की ये आदतें- Lifestyle Habits To Get Relieve From Stress
कैफीन कंट्रोल रखें- Control Caffeine Intake
चाय-कॉफी ज्यादा पीने से भी आपका तनाव ज्यादा बढ़ सकता है। इसके कारण शरीर को कैफीन ज्यादा मिलता है, जो कोर्टिसोल का प्रोडक्शन बढ़ा सकता है। इसके कारण आपका स्ट्रेस लेवल ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए दिन में दो कप से ज्यादा चाय या कॉफी का सेवन नहीं करें।
माइंडफुलनेस प्रैक्टिस करें- Practice Mindfulness
दिन में एक बाद माइंडफुलनेस प्रैक्टिस के लिए समय निकालें। ऐसे में आप स्ट्रेस रिलीफ एक्सरसाइज और मेडिटेशन ट्राई कर सकते हैं। माइंडफुलनेस प्रैक्टिस से आपका तनाव कम होगा और आप रिलैक्स महसूस करेंगे।
इसे भी पढ़ें- तनाव दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 आसान उपाय
पर्याप्त नींद जरूर लें- Take Adequate Sleep
अधूरी नींद भी तनाव का कारण बन सकती है। इसके कारण आपमें गुस्सा, चिड़चिड़ापन और तनाव बढ़ सकता है। इसलिए रात में पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी है। नींद पूरी न होने के कारण शरीर में कोर्टिसोल लेवल बढ़ता है, जो तनाव बढ़ा सकता है। इसलिए रोज कम से कम 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लें।
अपने टास्क पहले से प्लान रखें- Plan Your Task
काम का प्रेशर अचानक बढ़ने से भी आपको तनाव हो सकता है। इसलिए अपने कुछ टास्क पहले से प्लान करके रखें। इससे आप अन्य कामों के लिए समय निकाल पाएंगे। इस तरीके से आप तनाव को कंट्रोल रख पाएंगे। साथ ही, आप पर अचानक किसी काम का प्रेशर नहीं आएगा।
इसे भी पढ़ें- मानसिक तनाव कैसे दूर करें? जानें टेंशन और डिप्रेशन दूर करने के टिप्स
रोज थोड़ा खुद को समय दें- Take Time For Yourself
रोज थोड़ा खुद के लिए समय निकालना भी जरूरी है। क्योंकि इससे आपको अपनी समस्याओं पर सोचने और उनका हल करने का समय मिल पाएगा। इस समय में आप सेल्फ एनालिसिस और प्रॉब्लम सोल्विंग पर ध्यान दे सकते हैं।
पॉजिटिव सोच रखें- Stay Positive
लाइफ में कोई भी प्रॉब्लम हो, लेकिन खुद को निगेटिव न होने दें। हमेशा पॉजिटिव सोच बनाकर रखें। इससे आपको समस्या को समझने और उसका जल्द हल करने में मदद मिल पाएगी।
लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें।