Doctor Verified

एंग्जाइटी से बचने के लिए मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें ये जरूरी आदतें

काम के बढ़ते स्ट्रेस, परिवार की टेंशन व खराब लाइफस्टाइल की वजह से आपको भी एंग्जायटी हो सकती है। आगे जानते हैं इसे दूर करने के लिए सुबह क्या करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
एंग्जाइटी से बचने के लिए मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें ये जरूरी आदतें

Best Morning Habits To Prevent Anxiety: समय के साथ लोगों को काम की टेंशन बढ़ने लगती है। कभी देर रात तक काम करना तो कभी प्रोजेक्ट को पूरा करने की टेंशन के बीच लोगों एंग्जायटी का शिकार हो जाते हैं। यह एक तरह की मानसिक स्थिति हैं, इसमें व्यक्ति को घबराहट, सांस लेने में परेशानी, नियमित थकान और अनिद्रा के लक्षण महसूस हो सकते हैं। हालांकि, इससे बचने के लिए कई उपाय उपलब्ध हैं। लेकिन, यदि आप सुबह के समय अपनी कुछ आदतों में बदलाव करें, तो भी आप एंग्जायटी से आसानी से बच सकते हैं। इस लेख में वेव क्योर सेंटर नैचुरोपैथी विभाग के सीनियर डॉक्टर एस के पाठक से जानते हैं कि एंग्जायटी से बचाव के लिए आपको मॉर्निंग रूटीन में किस तरह के बदलाव करने चाहिए।  

एंग्जाइटी से बचने के लिए मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें ये जरूरी आदतें | Best Morning Habits To Prevent Anxiety In Hindi 

रात को समय पर सोएं

मॉर्निंग रूटीन को फॉलो करने के लिए आपको समय पर सोना बेहद आवश्यक है। ऐसे में यदि आप देर रात तक जागते हैं, तो आपको सुबह उठने में परेशानी होगी और अगर आप उठ भी गए तो पूरा दिन आलस और थकान महसूस करेंगे। इसलिए मॉर्निंग रूटीन को फॉलो करने से पहले सही समय पर सोना बेहद जरूरी है। 

best morning habits for anxiety

सुबह जल्दी उठना

मॉर्निंग में सुबह जल्दी उठने से आपकी बॉडी हमेंशा फ्रेश फील करती है। सुबह के समय पार्क में वॉक करने के लिए जा सकते हैं। इससे आपके शरीर में ऑक्सीजन का लेवल बढ़ता है, जिससे ब्रेन को आराम मिलता है और ब्रेन सिंग्नल्स बेहतर तरह से कार्य करते पाते हैं। इससे एंग्जायटी, स्ट्रेस और टेंशन दूर होती है। 

मेडिटेशन  

ब्रेन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या में मेडिटेशन काफी उपयोगी साबित होता है। मेडिटेशन से आपका मन शांत होता है और आप आसानी से हर काम में फोकस कर पाते हैं। मेडिटेशन से स्ट्रेस लेवल और एंग्जायटी में तेजी से कमी आती है। मॉर्निंग रूटीन में मेडिटेशन करना एक बेस्ट ऑपशन हो सकता है। 

एक्सरसाइज करें 

सुबह उठकर पार्क में आप जॉगिंग, लाइट एक्सरसाइड कर सकते हैं। इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। आप चाहे तो साइकिलिंग भी कर सकते हैं। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से आपके ब्रेन को ब्लड मिलता है। इससे ब्रेन को आराम मिलता है और एंग्जायटी दूर होती है। 

हेल्दी आहार लें 

सुबह के समय जॉगिंंग, मेडिटेशन और मेडिटेशन करने के बाद आप फ्रेश होकर कंप्लीट डाइट लें। सुबह के समय आप फ्रूट्स, जूस या सलाद का सेवन कर सकते हैं। मॉर्निंग में आप स्प्राउट्स का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अलावा, रोटी सब्जी, दाल व सलाद को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। पर्याप्त पोषण मिलने से एंग्जायटी में कमी आ सकती है। 

इसे भी पढ़ें : Healthy Habits: हेल्दी रहने के लिए आज से ही अपनाएं ये 10 अच्छी आदतें, बीमारियां रहेंगी दूर

Best Morning Habits To Prevent Anxiety: स्ट्रेस और एंग्जायटी से बचने के लिए आप करीब 21 दिनों तक एक ही रूटीन को फॉलो करें। इसके बाद यह रूटीन आपकी आदत बन जाएगा। इसके बाद आप खुद-ब-खुद समय पर सोएंगे और सुबह जल्दी उठ जाएंगे। यदि, एंग्जायटी की समस्या अधिक हो तो ऐसे में आप डॉक्टर से मिल सकते हैं।  

Read Next

क्या वाकई थायराइड में सफेद नमक नहीं खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

Disclaimer