Habits To Reverse Hypothyroidism: हाइपोथायरायडिज्म की समस्या इन दिनों काफी देखने को मिलती है। ये समस्या महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। असंतुलिन हार्मोन, पोषक तत्वों की कमी, खराब खानपान और तनाव की वजह से हाइपोथायरायडिज्म की समस्या हो जाती है। हाइपोथायरायडिज्म होने पर महिलाओं में कई तरह के लक्षण नजर आते हैं जैसे पीरियड्स में अनियमितता, कामेच्छा में कमी,अवसाद और मूड स्विंग्स। शुरू में कई बार महिलाएं इन लक्षणों को अवॉयड करती है। लेकिन लंबे समय तक इन लक्षणों को अवॉयड करने से समस्या बढ़ सकती हैं। हाइपोथायरायडिज्म होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा सेवन आयोडीन की कमी और फिजिकल एक्टिविटी न करने के कारण हाइपोथायरायडिज्म की समस्या कई गुना बढ़ जाती है। हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करने के लिए कुछ आदतों में भी बदलाव किया जा सकता हैं। इन हेल्दी आदतों के बारे में जानने के लिए डाइटिशियन मनप्रीत ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करने वाली आदतों के बारे में बता रही हैं।
1. हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करने के लिए सुबह की शुरुआत कॉपर(तांबा) बर्तन में रखें पानी के साथ करें। ऐसा करने से शरीर को कॉपर मिलने के साथ ये थॉयराइड हार्मोन को इनएक्टिव करके टी3 हार्मोन को एक्टिव करता है।
2. हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करने के लिए 2 से 5 बार ब्राही अवश्य करें। ऐसा करने से तनाव कम होने के साथ शरीर को आराम मिलता है और कार्टिसल लेवल कम होता है। इसे सुबह के समय करना ज्यादा स्वाथ्यप्रद रहता है।
3. हाइपोथायरायडिज्म मरीजों को सुबह के समय धनिया के बीज का पानी पीना चाहिए। धनिया के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करता है। वहीं इसके बाद 1 से 2 ब्राजील नट्स का भी सवन करें। ब्राजील नट्स मे सेलेनियम पाया जाता है, जो थॉयराइड फंक्शन को इंप्रूव करता है।
4. हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करने के लिए फाइबर और प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट करना जरूरी होता है। ऐसा करने से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ पाचन-तंत्र हेल्ंदी रहता है। ब्रेकफास्ट में पनीर चीला को शामिल किया जा सकता है। ये गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
5. हाइपोथायरायडिज्म से ग्रसित मरीजों को इसे रिवर्स करने के लिए सुबह की हल्की धूप में 15 से 30 मिनट अवश्य बैठना चाहिए। ऐसा करने से विटामिन अब्सॉर्पशन में मदद मिलती है और मेटबॉलिज्म भी ठीक होता है।
View this post on Instagram
6. मिड स्नैक्स की छोटी भूख को शांत करने के लिए पपीते का सेवन किया जा सकता है। साथ पी पपीते के साथ सूरजमुखी के बीज और पंपकीन बीजों का भी सेवन करें। इन बीजों में सेलेनियम और जिंर पाया जाता है, जो थॉयराइड फंक्शन को ठीक से कार्य करने में मदद करता है।
7. हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करने के लिए लंच में खाएं जाने वाली दाल में कुछ बूंद नींबू के रस की भी शामिल करें। ऐसा करने से आयरन अब्सॉर्प्शन को करने में मदद मिलेगी और इम्यूनिटी भी मजबूत होगी।
इसे भी पढ़ें- उम्र के हिसाब से हीमोग्लोबिन कितना होना चाहिए? जानें डॉक्टर से
8. शाम को नारियल पानी में 1 चम्मच चिया सीड्स को डालकर खाने से हाइपोथायरायडिज्म की समस्या से राहत मिलती है। इसमें ओमेगा-3 पाया जाता है, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।
9. हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करने के लिए कम से कम दिन के 2 मील्स को आयोडिन युक्त नमक का उपयोग करें। आयोडिन थॉयराइड हार्मोन के लिए फायदेमंद रहता है।
10. रात को सोने से पहले योग निद्रा करना जरूरी होता है। ऐसा करने से तनाव हार्मोन कार्टिसल का लेवल कम होने के साथ नींद आने में मदद मिलती है।
हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करने के लिए इन आदतों को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, इन आदतों को फॉलो करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
Read Next
29 अप्रैल 2024 Rashifal: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version