
3Rs To Reverse Hypothyroidism: हाइपोथायरायडिज्म की समस्या इन दिनों काफी लोगों में देखने को मिल रही है। इस अवस्था में थाइरॉइड ग्रंथि, पर्याप्त मात्रा में थाइरॉइड हार्मोन नहीं बनाती है, जिससे हाइपोथायरायडिज्म की समस्या हो जाती है। ये समस्या पुरुषों के अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा होती है। हाइपोथायरायडिज्म होने पर महिलाओं को कई तरह के लक्षण नजर आते हैं जैसे पीरियड्स में अनियमितता, कामेच्छा में कमी,अवसाद और कब्ज जैसे लक्षण नजर आ सकते हैं। इन लक्षणों को इग्नोर करने से महिला को कंसीव करने में मुश्किल आती है और कई बार वजन भी तेजी से बढ़ने लगता है। हाइपोथायरायडिज्म होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे आहार में आयोडीन का कम सेवन और परिवार में किसी को ये समस्या होने पर भी हाइपोथायरायडिज्म होने के चांसेज बढ़ जाते हैं। हेल्दी डाइट और स्वस्थ जीवनशैली को फॉलो करके हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स किया जा सकता है। हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करने के लिए 3R'S को फॉलो करना चाहिए। 3R'S के बारे में डाइटिशियन मनप्रीत ने सोशल मीडिया पर एक विडियो जारी किया है।
1. डेयरी और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम करे
हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करने के लिए डाइट में ऐसे फूड्स का सेवन हरगिज न करें, जो हाइपोथायरायडिज्म को बढ़ा सकते है। हाइपोथायरायडिज्म में डेयरी और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए। ये फूड्स शरीर में सूजन के साथ वजन को भी बढ़ाते हैं। नमकीन, बिस्किट और दूध के सेवन से बचें।
View this post on Instagram
2. बॉक्स ब्रीदिंग
हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करने के लिए बॉक्स ब्रीदिंग का सहारा भी लिया जा सकता है। इस टैक्निक से तनाव कम होने के साथ शरीर को आराम मिलता है। इसमें इनहेल, होल्ड और फिर एक्सेल करें। ऐसा करने से थाइरॉइड ग्रंथि को भी फायदा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- व्यस्त और थकान भरे दिन के बाद महसूस होते हैं बुखार के लक्षण? डॉक्टर से समझें इसका कारण
3. प्रोबायोटिक फूड्स
हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करने के लिए प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन जैसे कांजी को बनाकर पिया जा सकता है। इसको गाजर से तैयार किया जाता है, जो फर्मेंट करके तैयार की जाती है। इसके सेवन से गट हेल्थ को फायदा मिलने के साथ हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करने में मदद मिलती है।
हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करने के लिए टिप्स
- हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करने के लिए महिला को 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
- डाइट में ओमेगा-3 फूड्स और ब्राजील नट्स को शामिल करें।
- डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करें।
- नियमित एक्सरसाइज या वॉक जरूर करें।
- वजन को कंट्रोल करने के लिए डाइट में सब्जियां और फलों को शामिल करें।
हाइपोथायरायडिज्म को रिवर्स करने के लिए इन 3R's को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, इनको फॉलो करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version