Fri Sep 11, 2026 | 10:46 PM IST

Doctor Verified

उम्र के हिसाब से हीमोग्लोबिन कितना होना चाहिए? जानें डॉक्टर से

Hemoglobin Normal Range By Age: व्यक्ति की उम्र, जेंडर, शरीरिक स्थिति और स्वास्थ्य के हिसाब से हीमोग्लोबिन का स्तर अलग हो सकता है।

Hemoglobin Normal Range By Age: शरीर में खून की कमी होने की स्थिति को मेडिकल की भाषा में हीमोग्लोबिन कम होना भी कहते हैं। खून की कमी होने पर जांच की रिपोर्ट में हीमोग्लोबिन के स्तर को देखा जाता है। हीमोग्लोबिन खून में मौजूद रेड ब्लड सेल्स में मौजूद एक तरह का प्रोटीन होता है। हीमोग्लोबिन के माध्यम से ही शरीर के अलग-अलग अंगों में ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। हार व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा अलग-अलग हो सकती है। व्यक्ति की उम्र, जेंडर, शरीरिक स्थिति और स्वास्थ्य के हिसाब से हीमोग्लोबिन का स्तर अलग हो सकता है। खानपान और जीवनशैली से जुड़ी गड़बड़ी के कारण शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो सकती है।

उम्र के हिसाब से हीमोग्लोबिन कितना होना चाहिए?- Hemoglobin Normal Range By Age in Hindi

बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "हीमोग्लिबिन में आयरन के अणु पाए जाते हैं। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 14 से 15 प्रति डेसिलीटर होती है। पुरुषों में हीमोग्लोबिन की सामान्य मात्रा 15-16 प्रति डेसिलीटर और महिलाओं में 14-15 प्रति डेसिलीटर होनी चाहिए।" इससे कम या ज्यादा रीडिंग होने पर व्यक्ति को डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। हीमोग्लोबिन की कमी से खून की कमी होती है, लेकिन हीमोग्लोबिन बढ़ने से भी शरीर को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं।

Hemoglobin Normal Range By Age

इसे भी पढ़ें: शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ने से हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां, जानें कैसे करें बचाव

नवजात शिशुओं में हीमोग्लोबिन की मात्रा- Hemoglobin Normal Range in Infants

नवजात शिशुओं में, हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर 13.5 से 24.5 ग्राम प्रति डेसीलीटर (g/dL) के बीच होता है। जबकि एक साल की आयु के बच्चों में, इसकी सामान्य रेंज 10.5 से 14.0 g/dL होती है। यह स्तर बच्चे के विकास और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण होता है।

युवा वयस्कों में हीमग्लोबिन का सामान्य स्तर- Hemoglobin Normal Range in Young Adults

युवाओं और वयस्कों में हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग होता है। महिलाओं के लिए, 12.0 से 15.5 g/dL तक का हीमोग्लोबिन सामान्य माना जाता है, जबकि पुरुषों के लिए यह 13.5 से 17.5 g/dL तक होता है।

बढ़ती आयु के साथ, हीमोग्लोबिन के सामान्य स्तर में थोड़ी सी कमी हो सकती है, क्योंकि शरीर के रक्त उत्पादन की क्षमता धीमी होती है। इसलिए, वयस्कों में हीमोग्लोबिन की सामान्य सीमा में थोड़ी कमी होना सामान्य होता है।

शरीर में हीमोग्लोबिन की कम क्यों होता है?- What Causes Hemoglobin Deficiency in Hindi

शरीर में खून की कमी को आयरन की कमी के नाम से भी जाना जाता है। हर व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा अलग-अलग होती है। व्यक्ति की उम्र, लिंग और शारीरिक स्थिति के अनुसार इसका लेवल अलग-अलग होता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के पीछे खराब और असंतुलित डाइट, लाइफस्टाइल से जुड़े कारण ब्लीडिंग आदि जिम्मेदार होते हैं। महिलाओं में पीरियड्स, प्रेग्नेंसी आदि कारणों से हीमोग्लोबिन की कमी होती है।

इसे भी पढ़ें: बार-बार कम हो जाता है हीमोग्लोबिन का स्तर? जानें इसके कारण और बचाव

ध्यान देने योग्य बात यह है कि हीमोग्लोबिन का स्तर को केवल उम्र के आधार पर ही नहीं, बल्कि व्यक्ति की सामाजिक-आर्थिक स्थिति, आहार, जीवनशैली, और अन्य स्वास्थ्य संबंधी कारकों के कारण भी कम और ज्यादा हो सकता है। इसलिए, हीमोग्लोबिन की कमी से बचने के लिए एक्टिव लाइफस्टाइल, हेल्दी डाइट अपनाएं और नियमित चेकअप जरूर कराएं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

शरीर में कैल्शियम का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए? जानें कमी से बचने के टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Apr 27, 2024 19:32 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content