Doctor Verified

शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ने से हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां, जानें कैसे करें बचाव

High Hemoglobin Side Effects: हीमोग्लोबिन की कमी से खून की कमी होती है, लेकिन हीमोग्लोबिन बढ़ने से भी शरीर को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ने से हो सकती हैं ये गंभीर परेशानियां, जानें कैसे करें बचाव


High Hemoglobin Side Effects: शरीर को स्वस्थ, बीमारियों से मुक्त और फिट रखने के लिए पोषक तत्वों की संतुलित मात्रा का सेवन जरूरी है। शरीर में आयरन जैसे पोषक तत्व की कमी से हीमोग्लोबिन कम हो जाता है। इस स्थिति को शरीर में खून की कमी भी कहते हैं। हीमोग्लोबिन, ब्लड में मौजूद लाल रक्त कणिकाओं में पाया जाने वाला एक प्रोटीन है। हीमोग्लोबिन के माध्यम से ही शरीर में ऑक्सीजन अलग-अलग अंगों तक पहुंचता है। हर व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा अलग-अलग होती है। व्यक्ति की उम्र, लिंग और शारीरिक स्थिति के अनुसार इसका लेवल अलग-अलग होता है। हीमोग्लोबिन की कमी से खून की कमी होती है, लेकिन हीमोग्लोबिन बढ़ने से भी शरीर को कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ने से क्या होता है?

शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ने के नुकसान- Side Effects Of High Hemoglobin in Hindi

भोजन में आयरन की मात्रा कम होने पर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होती है। इसकी कमी होने पर शरीर में खून की कमी या एनीमिया की समस्या हो जाती है। हीमोग्लोबिन में आयरन के अणु पाए जाते हैं। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि जब हीमोग्लोबिन में आयरन बढ़ जाता है, तो इस स्थिति को हीमोक्रोमेटोसिस कहते हैं। इसकी वजह से शरीर में ब्लड बनने की प्रक्रिया को भी नुकसान पहुंचता है। स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा 14 से 15 प्रति डेसिलीटर होती है। पुरुषों में हीमोग्लोबिन की सामान्य मात्रा 15-16 प्रति डेसिलीटर और महिलाओं में 14-15 प्रति डेसिलीटर होनी चाहिए। इससे कम या ज्यादा होने पर कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। 

Side Effects Of High Hemoglobin

इसे भी पढ़ें: हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए सिर्फ आयरन नहीं, ये पोषक तत्व भी हैं जरूरी

हीमोग्लोबिन बढ़ने पर इन परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है-

1. नाक और आंतों में ब्लीडिंग

शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ने पर नाक और आंतों से ब्लीडिंग की समस्या का खतरा रहता है। रेड ब्लड सेल्स में जब आयरन के अणुओं की मात्रा सामान्य से ज्यादा हो जाती है, तो इसका खतरा बढ़ जाता है।

2. रक्त बनने की प्रक्रिया को नुकसान

शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ने पर ब्लड बनने की प्रक्रिया को भी नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से आपकी अस्थिमज्जा को भी नुकसान पहुंचता है। इसकी वजह से हार्ट और ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

3. दिमागी क्षमता पर असर

हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से ज्यादा होने के कारण आपकी दिमागी क्षमता भी प्रभावित होती है। इसकी वजह से आपको मेमोरी लॉस, सोचने और समझने की क्षमता पर असर और कंफ्यूजन की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।

4. मसूड़ों से खून आना

शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ने पर ब्लीडिंग होना प्रमुख लक्षण माना जाता है। इस स्थिति में नाक और मसूड़ों से खून आने की समस्या लंबे समय तक बनी रह सकती है।

हीमोग्लोबिन बढ़ने के लक्षण दिखने पर इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस स्थिति से बचने के लिए संतुलित मात्रा में ही हाई आयरन फूड्स का सेवन करें। इसके अलावा नियमित रूप से ब्लड चेकअप कराते रहने से इसकी मात्रा का पता चलता है।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

गुलियन बेरी सिंड्रोम के कारण लोग हो रहे पैरालाइज, पेरू में लगी हेल्थ इमरजेंसी, जानें क्या है यह बीमारी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version