How Long Should A Baby Sleep in Daytime: शिशुओं के जन्म के बाद से पेरेंट्स के लिए सबसे बड़ी समस्या शिशुओं को सुलाना होता है। नवजात शिशु जन्म के कुछ दिनों तक ज्यादा सोते हैं, लेकिन, जैसे-जैसे वे बड़े होते हैं, उनके सोने का समय घटता रहता है। पर्याप्त मात्रा में नींद शिशुओं के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में जरूरी है कि माता-पिता उनके सोने का खास ध्यान रखें। ऐसे में दिन के समय उम्र के हिसाब से शिशुओं को कितनी देर सोना चाहिए, आइए सर्टिफाइड बेबी स्लीप कंसल्टेंट साहिबा मदान से जानते हैं उम्र के हिसाब से कितने घंटे सोना चाहिए?
उम्र के हिसाब से दिन के समय बच्चों को कितना सोना चाहिए? - How Long Should Baby Sleep in Daytime in Hindi?
3 से 4 महीने के शिशु को दिन में कितने घंटे सोना चाहिए?
3 से 4 महीने के शिसुओं को दिन के समय कम से कम 5 घंटे की नींद लेना जरूरी होती है। 3 से 4 महीने के बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास तेजी से होता है, और इस समय उनका शारीरिक विकास और दिमाग की बढ़ोत्तरी नींद के दौरान होती है। इस उम्र में शिशु देर तक सोते हैं और दिन के दौरान 3-4 बार छोटी-छोटी नींद लेना इनके लिए सामान्य है। हालांकि, इस समय के दौरान बच्चों को ज्यादा नींद की जरूरत नहीं होती, और दिन के समय उन्हें 5 घंटे से ज्यादा नहीं सोना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या शिशु को दूध पिलाने से मां की हड्डियां कमजोर होने लगती हैं? जानें डॉक्टर से
5 से 7 महीने में शिशु को कितनी देर सोना चाहिए?
जब बच्चे 5 से 7 महीने के होते हैं, तो उनके दिन में सोने का समय लगभग 4 घंटे तक रह जाता है। इस उम्र में बच्चे ज्यादा एक्टिव हो जाते हैं और उनकी मांसपेशियां भी मजबूत होनी शुरू हो जाती हैं। इस समय वे अपने आस-पास की चीजों को देखकर और घुमाकर सीखते हैं। इस उम्र में, बच्चे ज्यादा जागते रहते हैं और ध्यान आकर्षित करने वाली चीजों को लेकर वे काफी उत्साहित रहते हैं। इसलिए, दिन में उनके सोने का समय भी कम होता है। हालांकि, कुछ बच्चों को थोड़ा ज्यादा सोने की जरूरत हो सकती है, लेकिन 4 घंटे से ज्यादा दिन के समय उन्हें नहीं सोना चाहिए।
7 से 9 महीने के शिशु दिन में कितनी देर सोएं?
7 से 9 महीने के बच्चे के लिए दिन में सोने का समय और भी कम हो जाता है। इस उम्र में बच्चे आमतौर पर दिन में ज्यादा समय तक जागते रहते हैं और रात में अच्छी नींद लेने की आदतें बनानी शुरू कर देते हैं। इस समय के दौरान, दिन में सोने का समय 3.5 घंटे होनी चाहिए। बच्चों का शारीरिक विकास इस उम्र में तेजी से होता है, और वे रेंगने, बैठने, और अलग-अलग हरकते करने लगते हैं। इसलिए, वे ज्यादा समय जागते रहते हैं और दिन में कम सोते हैं।
इसे भी पढ़ें: बच्चे की पॉटी का रंग काला होने के हो सकते हैं ये 4 कारण, पैरेंट्स दें ध्यान
10 से 24 महीने के बच्चे को दिन में कितने घंटे सोना चाहिए?
10 से 24 महीने के बच्चों के लिए, दिन में सोने का समय 2 से 3 घंटे के बीच होना चाहिए। इस उम्र में बच्चे छोटे-छोटे हिस्सों में कई बार सोते हैं और ज्यादा एक्टिव रहते हैं। इस उम्र में वे खेल-कूद, नई चीजों को सीखने और अपनी शारीरिक गतिविधियों में ज्यादा व्यस्त रहते हैं, जिससे उनका दिन में सोने का समय कम हो ता है। हालांकि, रात में उनकी नींद की आदतें ज्यादा स्थिर होती हैं और वे रात में अच्छी नींद लेते हैं। इसलिए, इस उम्र के बच्चों के लिए दिन के समय 2 से 3 घंटे की नींद काफी होती है, लेकिन कुछ बच्चे थोड़ा ज्यादा सो सकते हैं।
निष्कर्ष
हर बच्चे की नींद की जरूरत दूसरे शिशु की तुलना में अलग हो सकती है। दिन हो या रात दोनों समय के दौरान शिशुओं को बेहतर और पर्याप्त नींद लेना उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है।
Image Credit: Freepik
Read Next
मां-बाप की इन 3 गलतियों के कारण बढ़ता है बच्चों में इंफेक्शन का खतरा, बचाव के लिए बनाएं इनसे दूरी
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version