Expert

बढ़ती उम्र के लक्षणों कम करने के लिए सुबह के समय फॉलो करें ये हेल्दी आदतें, चेहरे पर आएगा निखार

Morning Rituals To Reverse Aging: बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए इन आदतों को नियमित फॉलो करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
बढ़ती उम्र के लक्षणों कम करने के लिए सुबह के समय फॉलो करें ये हेल्दी आदतें, चेहरे पर आएगा निखार


Morning Rituals To Reverse Aging: पोषक तत्वों की कमी, खराब आदतें और तनाव की वजह से कम उम्र में चेहरा काफी बूढ़ा नजर आने लगता हैं। आज के समय में अधिककर लोग केवल यंग दिखने के लिए कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन केवल स्किन की ऊपरी तौर पर देखभाल करने से बढ़ती उम्र के निशान कम नहीं होते हैं। ऐसे में बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए कुछ हेल्दी आदतों को फॉलो किया जा सकता हैं। इन आदतों को फॉलो करने से स्किन पर निखार बढ़ेगा और स्किन की तमाम समस्याएं कम होगी। ये हेल्दी आदतें कई बीमारियों को भी दूर रखने में मदद करती है और शरीर को स्वस्थ रखती हैं। डाइटिशियन मनप्रीत ने सोशल मीडिया पर एक विडियो जारी किया है, जिसमें वह बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए सुबह की हेल्दी आदतों के बारे में बताती है। 

1. हेल्दी फैट्स से दिन की शुरुआत करें

बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए दिन की शुरुआत बादाम से कर सकते हैं। बादाम हेल्दी होने के साथ ब्लड शुगर लेवल को कम करते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने के लिए 4 से 5 बादाम रात को 1 गिलास पानी में भिगो दें।

2. सूरज की रोशनी

बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए उठने के बाद हल्की धूप में बाहर जरूर जाएं। ऐसा करने से कोर्टिसल और मेलाटोनिन हार्मोन को बैलेंस करने में मदद मिलती है और तनाव का स्तर कम होता है। सूरज की रोशनी में जाने से मूड भी फ्रेश होता है। 

almond

3. जीभ को साफ करें

बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए उठने के बाद नियमित कॉपर के टंग क्लीनर से जीभ की सफाई करें। ऐसा करने से बैक्टीरिया कम होने के साथ मुंह की बदबू से भी छुटकारा मिलता है। कॉपर के टंग क्लीनर सफाई करने से त्वचा को नुकसान नहीं होता है।

4. अनुलोम विलोम का अभ्यास करे

अनुलोम विलोम शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसको करने से तनाव का स्तर कम होने के साथ ब्लड सर्कुलेशन बहतर होता है। सुबह में नियमित अनुलोम विलोम करने से एजिंग के लक्षम कम होने के साथ स्किन भी चमकदार बनती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

5. पानी पिएं

सुबह- सुबह शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पानी पीना जरूरी होता है। ऐसे में तांबे में रखा पाना पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसा करने से विषाक्त पदार्थ बाहर होने के साथ स्किन चमकदार बनती है। ऐसे में सुबह उठने के बाद 1 से 2 गिलास पानी अवश्य पिएं।

6. सनस्क्रीन लगाएं

स्किन को यूवी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है। ऐसे में बाहर निकलने से पहले चेहरे के अलावा हाथ और पैरों पर भी सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से टैनिंग से बचाव होने के साथ स्किन जल्दी बूढ़ी नजर नहीं आएगी।

इसे भी पढ़ें- Summer Morning Routine: गर्मियों में सुबह उठकर जरूर करें ये 5 काम, जल्दी से नहीं पड़ेंगे बीमार

7. प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट

बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट का सेवन करना जरूरी होता है। प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट पेट को लंबे समय तक भरकर रखने के साथ शरीर को ताकत देता है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है। प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट के लिए डाइट में स्प्राउट्स,चीला और उपमा का सेवन किया जा सकता हैं।

बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए इन हेल्दी आदतों को फॉलो करना जरूरी होता है। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन चीजों को फॉलो करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

क्या थायराइड में रागी का सेवन नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version