बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए लगाएं अनार से बने ये 3 फेस मास्क, लटकती स्किन होगी टाइट

Pomegranate Face Mask For Anti Aging: बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए अनार के फेस मास्क हफ्ते में 1 बार लगाएं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए लगाएं अनार से बने ये 3 फेस मास्क, लटकती स्किन होगी टाइट


Pomegranate Face Mask For Anti Aging: धूल, प्रदूषण, पोषक तत्वों की कमी, तनाव और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से आजकल कम उम्र में ही स्किन पर बढ़ती उम्र के निशान दिखने लग जाते हैं। इन निशानों के चलते आप बूढे नजर आने के साथ स्किन काफी लटक जाती है। इस तरह की स्किन पर चमक भी कम हो जाती है और स्किन काफी डल और बेजान सी नजर आती हैं। अक्सर लोग स्किन पर बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते है। ऐसे में बढ़ती उम्र के लक्षण को कम करने के लिए अनार से बने फेस मास्क को लगाया जा सकता हैं। अनार में फ्लेवोनोइड्स और फिनोल पाया जाता है., जो एजिंग के साइन को धीमा करके झुर्रियों को कम करता हैं। ऐसे में अगर आप बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करना चाहते हैं, तो घर पर इन तरीकों से अनार के फेस मास्क को बनाएं।

1.अनार और मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच- अनार के दाने

1 चम्मच- मुल्तानी मिट्टी

2 चम्मच- चावल का पानी

1 चम्मच- नींबू का रस

अनार और मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क बनाने का तरीका

अनार और मुल्तानी मिट्टी का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। ये मास्क स्किन से एक्सट्रा ऑयल को कम करने के साथ स्किन को टाइट करता है।

इसे भी पढ़ें- ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के लिए चेहरे पर लगाएं कद्दू से बने ये 3 फेस पैक

2. अनार और कॉफी का फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच- अनार के दाने

1 चम्मच- कॉफी

1 चम्मच- शहद

अनार और कॉफी का फेस मास्क बनाने का तरीका

 अनार और कॉफी का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। ये मास्क हाइपरपिग्मेंटशन को दूर करने के साथ ड्राईनेस को भी दूर करता है। इस पैक को लगाने से बढ़ती उम्र के निशान कम होते हैं।

GLOWING SKIN

3. अनार और केला का फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच- अनार के दाने

1- पका केला

1 चम्मच- गुलाब जल

अनार और केला का फेस मास्क बनाने का तरीका

अनार और केला का फेस मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। ये मास्क को लंबे समय तक पोषण देने के साथ झुर्रियों को कम करती हैं।

बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए अनार के ये फेस मास्क लगाएं जा सकते हैं। हालांकि, इन मास्क को लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

30 की उम्र के बाद कोलाजन बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, जवां और दमकती रहेगी त्वचा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version