स्किन को टाइट करने के लिए लगाएं बादाम के ये 3 फेस पैक, स्किन दिखेगी जवां

Almond Face Pack For Skin Tightening: स्किन को टाइट करने के लिए बादाम से बने इन फेस पैक को हफ्ते में 1 बार लगाएं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
स्किन को टाइट करने के लिए लगाएं बादाम के ये 3 फेस पैक, स्किन दिखेगी जवां


Almond Face Pack For Skin Tightening: आज के समय सभी को ग्लोइंग, मुलायाम और टाइट स्किन पसंद होती है। लेकिन खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी और गलत प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से स्किन काफी ढ़ीली होने के साथ झुर्रियों की समस्या हो जाती हैं। इस कारण उम्र काफी ज्यादा दिखने लगती हैं। ढ़ीली लटकती त्वचा रेडिकल्स को भी बढ़ाता हैं। बहुत से लोग इन समस्याओं को ठीक करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ स्किन पर इनको लगाने से मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिलता हैं। ऐसे में स्किन को टाइट करने के लिए बादाम के फेस पैक लगाएं जा सकते हैं। बादाम में विटामिन ई पाया जाता है, जो स्किन को टाइट करने के साथ रंगत को भी सुधारता हैं। आइए जानते हैं स्किन को टाइट करने के लिए बादाम के फेस पैक के बारे में। 

1. दही और बादाम के फेस पैक

सामग्री

2 चम्मच- दही

2 चम्मच- बादाम का पाउडर

दही और बादाम के फेस पैक बनाने का तरीका

दही और बादाम के फेस पैक बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 15 मिनट के लिए लगाकर रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। दही स्किन को अंदरूनी तौर पर क्लिन करने के साथ फ्री रेडिकल्स से बचाव करती हैं, इससे स्किन टाइट होती है।

GLOWING SKIN

2. नारियल तेल और बादाम का फेस पैक

सामग्री

1 चम्मच- नारियल तेल

2 चम्मच- बादाम का पाउडर

1 चम्मच- शहद

नारियल तेल और बादाम का फेस पैक बनाने का तरीका

नारियल तेल और बादाम का फेस पैक बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। उसके बाद पानी से चेहरे को वॉश करें। ये पैक स्किन को टाइट करने के साथ स्किन को चमकदार बनाता हैं।

इसे भी पढ़ें- चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए लगाएं हल्दी से बने ये 3 फेस मास्क, फाइन लाइन्स भी होंगी कम

3. एलोवेरा और बादाम का फेस पैक

सामग्री

2 चम्मच- बादाम का पाउडर

2 चम्मच- एलोवेरा जेल

एलोवेरा और बादाम का फेस पैक बनाने का तरीका

एलोवेरा और बादाम का फेस पैक बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद चेहरे को पानी से वॉश करें। ये पैक दाग-धब्बों को दूर करने के साथ स्किन को टाइट करता हैं।

एलोवेरा और बादाम का फेस पैक बादाम के ये फेस पैक लगाएं जा सकते हैं। हालांकि, चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

हाइपरपिग्मेंटेशन कम करने के लिए लगाएं फिटकरी और समुद्री झाग का यह फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer