Expert

हाइपरपिग्मेंटेशन कम करने के लिए लगाएं फिटकरी और समुद्री झाग का यह फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

Hyperpigmentation Face Mask: हाइपरपिग्मेंटेशन कम करने के लिए आप फिटकरी और समुद्री झाग से फेस मास्क बना सकते हैं। जानें इसे कैसे बनाना और इस्तेमाल करना है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
हाइपरपिग्मेंटेशन कम करने के लिए लगाएं फिटकरी और समुद्री झाग का यह फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

Does Alum Remove Hyperpigmentation: हाइपरपिग्मेंटेशन एक स्किन कंडीशन है। इस समस्या में त्वचा पर मेलेनिन प्रोडक्शन बढ़ जाता है। मेलेनिन बढ़ने से चेहरे पर भूरे और हल्के काले रंग के घेरे होने लगते हैं। इसके कारण त्वचा की रंगत भी खराब होने लगती है। ये धब्बे चेहरे की खूबसूरती कम करने का कारण भी बन सकते हैं। हाइपरपिग्मेंटेशन कंट्रोल करने के लिए डाइट और स्किन केयर दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। इसके सही ट्रीटमेंट से ही आप इस समस्या को खत्म कर सकते हैं। हाइपरपिग्मेंटेशन खत्म करने के लिए फिटकरी और समुद्री झाग का फेस मास्क असरदार होता है। इस फेस मास्क के फायदे और विधि बताते हुए इंटीग्रेटेड हेल्थ कोच उर्वशी अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पे वीडियो शेयर किया है।

pigmentation

हाइपरपिग्मेंटेशन कम करने के लिए लगाएं फिटकरी और समुद्री झाग का फेस मास्क- Alum Powder and Sea Moss Face Mask To Reduce Pigmentation 

सामग्री

  • फिटकरी- 1 ग्राम
  • समुद्री झाग- 1 ग्राम
  • ग्लिसरीन- जरूरत मुताबिक

इसे भी पढ़ें- हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या से परेशान हैं, तो इस्तेमाल करें घर में मौजूद ये 5 चीजें

बनाने और इस्तेमाल का तरीका

पेस्ट बनाने के लिए बाउल में फिटकरी और समुद्री झाग बराबर मात्रा में लें। पेस्ट बनाने के लिए इसमें ग्लिसरीन एड करें। आपको चेहरे पर जहां भी हाइपरपिग्मेंटेशन है, इसे उन सभी जगह लगाएं। अगर आपको गर्दन पर भी पिग्मेंटेशन है, तो इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। प्रभावित स्थान पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक रहने दें। अब सादे पानी से चेहरा धोएं। आपको इस फेस मास्क को लगातार 15 से 20 तक इस्तेमाल करना है।  अगर आपको इसके इस्तेमाल से खुजली और जलन होती है, तो इसे इस्तेमाल न करें।

फिटकरी और समुद्री झाग कर फेस मास्क के फायदे- Benefits of Alum Powder and Sea Moss Face Mask

फिटकरी त्वचा में लोच बनाए रखने में मदद करता है। इसके इस्तेमाल से चेहरे की रंगत साफ होने लगती है। यह दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करता है। समुद्री झाग के इस्तेमाल से डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन की समस्या कम होती है। यह स्किन डलनेस और ड्राईनेस कम करने में भी मदद करता है। यह स्किन हेल्थ इम्प्रूव करने में मदद करता है। इसलिए इस फेस मास्क के इस्तेमाल से स्किन साफ होती है। इसमें ग्लिसरीन भी इस्तेमाल हुआ है, जिससे त्वचा में नमी बनी रहती है। यह स्किन को हाइड्रेट रखता है जिससे पिग्मेंटेशन भी कम होने लगती है।

इसे भी पढ़ें- शरीर पर हाइपर पिग्मेंटेशन (गहरे काले धब्बे) के क्या कारण हो सकते हैं? जानें इसे कम करने के उपाय

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Urvashi Agarwal (@urvashiagarwal1)

पिग्मेंटेशन कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स- Tips To Control Pigmentation Problem

  • पिग्मेंटेशन खत्म करने के लिए डाइट पर ध्यान देना जरूरी है। ऐसी चीजों का सेवन करें जो स्किन में कोलेजन बूस्ट करती हैं।
  • जंक या प्रोसेस्ड फूड अवॉइड करें, क्योंकि इनसे स्किन में टॉक्सिन बढ़ते हैं। इन टॉक्सिन के कारण स्किन प्रॉब्लम्स ज्यादा बढ़ सकती हैं। इससे आपको बार-बार पिग्मेंटेशन हो सकती है।
  • हेल्दी स्किन केयर रूटीन फॉलो करें। पिग्मेंटेशन कम करने के लिए सही ट्रीटमेंट लें। 
  • दिन में दो बार फेस क्लींजिंग जरूर करें। इसके अलावा सनस्क्रीन भी रोज जरूर लगाएं। सनस्क्रीन इस्तेमाल किये बिना घर से बाहर न जाएं। नहीं तो आपको यह परेशानी बार-बार होने लगेगी।
  • बाहर से आकर चेहरा जरूर धोएं। इससे चेहरे पर जमी धूल-मिट्टी निकल जाएगी और स्किन हेल्दी रहेगी। 
  • इस फेस मास्क को इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना ने भूलें।
 

Read Next

त्वचा को निखारने के लिए लगाएं नारियल दूध और चावल से बने ये 3 फेस पैक

Disclaimer