Doctor Verified

क्या थायराइड में रागी का सेवन नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से

Ragi for thyroid: कई लोग मानते हैं थायराइड होने पर रागी का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है? जानें एक्सपर्ट से इस बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या थायराइड में रागी का सेवन नहीं करना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से


Can Hypothyroid Patients Eat Ragi: थायराइड लाइफस्टाइल से जुड़ी एक स्वास्थ्य समस्या है। इस समस्या में मरीज का वजन बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है या कम होने लगता है। जिन लोगों को हाइपरथायराइडिज्म की समस्या है, उन्हें वजन कम होने की समस्या रहती है। लेकिन जिन लोगों को हाइपोथायराइडिज्म होता है उन्हें वजन बढ़ने की परेशानी होती है। एक्सपर्ट के मुताबिक थायराइड होने के कुछ मुख्य कारण होते हैं। जिनमें लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याएं, ऑटो इम्यून डिजीज और आयोडीन की कमी मुख्य कारण हो सकती हैं। इस दौरान डाइट पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। थायराइड के दौरान कई चीजों को खाने की मनाही होती है। कई लोग मानते हैं कि थायराइड की समस्या में रागी का सेवन भी नहीं करना चाहिए। अन्यथा इससे थायराइड बढ़ने का खतरा हो सकता है। लेकिन क्या यह सच है और महज मिथक है? इस बारे में जानकारी देते हुए न्यूट्रिशनिस्ट और डायटिशियन श्वेता ज पंचाल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें इस प्रश्न का उत्तर। 

thyroid

क्या थायराइड में रागी का सेवन नहीं करना चाहिए? Should We Not Consumed Ragi In Thyroid

अक्सर लोगों को कंफ्यूजन रहती है कि थायराइड में रागी खा सकते हैं या नहीं। इस प्रश्न का उत्तर देते हुए एक्सपर्ट कहती हैं कि थायराइड में रागी खाना नुकसानदायक नहीं है। लेकिन अगर आपको आयोडीन की कमी से थायराइड हुआ है, तो आपको इसे अवॉइड करना चाहिए। क्योंकि रागी और बाजरा जैसे साबुत अनाज में ऐसे मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर में आयोडीन सोखने से रोक सकते हैं। ऐसे में आपके शरीर में आयोडीन की कमी हो सकती है, जो थायराइड फंक्शन को प्रभावित कर सकती है। इसलिए अगर आपको लाइफस्टाइल या इम्यून से जुड़ी समस्या है, तो आप कम मात्रा में रागी का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- थायराइड के मरीज करें इन इंडियन फूड्स का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

जानें किन लोगों को रागी का सेवन नहीं करना चाहिए- Who Should Not Consume Ragi 

कब्ज की समस्या- Constipation

रागी के सेवन से कई लोगों को कब्ज की समस्या भी हो सकती है। रागी पचने में समय लेती है जिससे आपको अपच की समस्या हो सकती है। 

किडनी की समस्या- Kidney Disease

जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्याएं रहती है, उन्हें भी रागी खाने की मनाही होती है। कुछ मामलों में किडनी को रागी के पोषक तत्व फिल्टर करने में परेशानी हो सकती है। वहीं किडनी से जुड़ी बीमारियों और स्टोन की समस्या में भी रागी का सेवन नहीं करना चाहिए। 

एसिडिटी की समस्या- Acidity

अगर आपको पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं, तो आपको रागी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसकी तासीर गर्म होती है जिससे आपको एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें- ज्यादा रागी खाने से सेहत को होते हैं ये 3 नुकसान, जानें क्या है सही मात्रा

फूड एलर्जी- Food Allergy

अगर आपको रागी या साबुत अनाज के सेवन से एलर्जी है, उन्हें रागी का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से आपको इरिटेशन या अन्य स्वास्थ्य समस्या हो सकती हैं।

इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें। 

 

Read Next

नींद का शेड्यूल ठीक करने के लिए क्या करें और क्या नहीं? जानें साइकेट्रिस्ट से

Disclaimer