Millets For Thyroid Good Or Bad In Hindi: हमेशा यह सलाह दी जाती है कि हमें अपनी डाइट में मिलेट्स जरूर शामिल करने चाहिए। क्योंकि इनमें शरीर के लिए कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इनका सेवन करने से सेहत को कई लाभ भी मिलते हैं। बहुत से लोग अक्सर यह भी पूछते हैं कि आखिर मिलेट होता क्या है? तो आपको बता दें कि मिलेट अनाज को कहते हैं। लेकिन मिलेट कोई एक अनाज नहीं है, इसमें अनाज की कई किसमें शामिल होती हैं जैसे बाजरा, ज्वार, रागी, झंगोरा, बैरी, कांगनी, कोदरा (कोदो बाजरा) आदि। जिन लोगों को गेंहू या ग्लूटेन से एलर्जी होती है, उनके लिए मिलेट्स बहुत अच्छा विकल्प होते हैं। कुछ मामलों में यह गेंहू से अधिक स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर के साथ ही कई विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। दिल को स्वस्थ रखने से लेकर, डायबिटीज के प्रबंधन और बचाव, वजन प्रबंधन और आंतों की सूजन कम करने तक, डाइट में मिलेट्स शामिल करने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन जिन लोगों को थायराइड की समस्या रहती है, वे अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि मिलेट्स उनके लिए फायदेमंद होते हैं या नुकसानदायक? और उन्हें इनका सेवन करना चाहिए या नहीं? थायराइड रोगियों के लिए मिलेट्स का सेवन कितना सेफ है, इस विषय पर न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में विस्तार से बताया है। तो चलिए जानते हैं...
थायराइड रोगियों को मिलेट्स खाने चाहिए या नहीं- Millets For Thyroid Good Or Bad In Hindi
न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर के अनुसार, "मिलेट्स छोटे बीज वाली घासों का एक समूह है, जिसे अक्सर दुनिया के कई हिस्सों में मुख्य भोजन के रूप में उपयोग किया जाता है। मिलेट्स की कुछ किस्मों में गोइट्रोजन नामक यौगिक होते हैं। गोइट्रोजन ऐसे पदार्थ हैं जो थायराइड हार्मोन के उत्पादन में हस्तक्षेप कर सकते हैं, जिससे गोइटर (थायराइड ग्रंथि का बढ़ना) और हाइपोथायरायडिज्म (एक निष्क्रिय थायरॉयड ग्रंथि) हो सकता है।"
इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है कोदो, डाइट में जरूर करें शामिल
हालांकि, यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि सभी प्रकार के मिलेट में गोइट्रोजन नहीं होते हैं। यहां तक कि यह भी जरूरी नहीं कि जिनमें गोइट्रोजन होते हैं, उन्हें अगर संतुलित आहार में शामिल किया जाए तो इससे थायराइड फंक्शन प्रभावित होगा। हालांकि, बाजरे को अच्छी तरह भिगोने और पकाने से गोइट्रोजन को निष्क्रिय करने में मदद मिलेगी। गोइट्रोजन कई अन्य खाद्य पदार्थों में भी पाए जाते हैं, जैसे क्रूसिफेरस सब्जियां ( ब्रोकोली, फूलगोभी, केल), सोयाबीन, और कुछ फल और मेवे।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: मिलेट राइस क्या है? जानें इसके पोषक तत्व और सेहत को मिलने वाले फायदे
एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं?
संतुलित आहार के एक हिस्से के रूप में मिलेट्स का सीमित मात्रा में किया जा सकता है। सीमित मात्रा में सेवन करने से यह थायराइड फंक्शन को प्रभावित नहीं करते हैं। अगर कोई व्यक्ति हाइपो या हाइपरथायराइड की स्थिति से पीड़ित है, वह भी अच्छी तरह से पकाए गए मिलेट्स का सेवन कर सकता है।
All Image Source: Freepik