
Health Benefits Of Millet : इन दिनों विश्व भर में मोटे अनाज यानी की मिलेट्स के सेवन को बढ़ावा दिया जा रहा है। ज्वार, बाजरा, रागी, सावां, कंगनी, चीना, कोदो, कुटकी और कुट्टू मिलेट्स की श्रेणी में आते हैं। आम अनाज जैसे की गेंहू, मक्का के मुकाबले मिलेट्स में ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मिलेट्स को लोग सूप, सलाद, खिचड़ी, रोटी और कई तरह के स्नैक्स में मिलाकर भी खाते हैं। लेकिन मिलेट्स के मामले में मेरी पहली पसंद है मिलेट्स राइस। किसी भी सब्जी और चटनी के साथ मिलेट्स राइस का लुत्फ उठाया जा सकता है। आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे मिलेट्स राइस के पोषक तत्व और इसका सेवन करने से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में।
मिलेट राइस के पोषक तत्व - Millet Rice Nutrition Value in Hindi
एक कप मिलेट राइट में लगभग 190 से 200 कैलोरी, 7 से 10 ग्राम प्रोटीन और लगभग 2 ग्राम फैट पाया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि आमतौर पर भारतीय घरों में जो सफेद चावल इस्तेमाल किया जाता है, उसमें स्टार्च की मात्रा बहुत अधिक होती है। सफेद चावल में पाया जाने वाला स्टार्च सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यही वजह है कि अब लोग सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस और मिलेट राइस जैसे हेल्दी ऑप्शन को डाइट का हिस्सा बना रहे हैं। आइए जानते हैं मिलेट राइस का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदों के बारे में।
इसे भी पढ़ेंः स्ट्रेस करता है दिनरात परेशान? डाइट में शामिल करें ये न्यूट्रिएंट्स, दिमाग रहेगा शांत
मिलेट राइस खाने के फायदे - Health Benefits Of Millet Rice
वेट लॉस में मददगार
मिलेट राइस प्रोटीन, एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर का अच्छा सोर्स हैं। इसका सेवन करने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और मेटाबॉल्जिम को बूस्ट करने में मदद मिलती है। जब मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है, तो शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट को घटाकर वेट लॉस करने में मदद मिलती है।
ब्लड शुगर लेवल को करता है कंट्रोल
मिलेट राइस का सेवन डायबिटीज से जूझ रहे लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फाइबर शरीर ब्लड शुगर कंट्रोल करता है, जिससे डायबिटीज जैसी लाइलाज बीमारी को कंट्रोल किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या प्रोटीन पाउडर लेने के कारण भी जिम जाने वालों में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक के मामले? जानें एक्सपर्ट की राय
एनीमिया को ठीक करने में मददगार
डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि मिलेट्स में आयरन की अच्छी मात्रा होती है। आयरन शरीर में खून की कमी को पूरा करके एनीमिया से बचाव करने में मदद करता है। साथ ही, यह खून में हीमोग्लोबिन के स्तर को ठीक करने में भी सहायक होता है।
हड्डियों और दांतों को बनाता है मजबूत
मिलेट्स कैल्शियम और मैंगनीज का भी अच्छा सोर्स हैं, जिसकी वजह से यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिन बच्चों की हड्डियां और दांत कमजोर होते हैं, उन्हें विशेषतौर पर मिलेट्स से बनीं चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
Pic Credit: Freepik.com