Expert

गुलदाउदी के फूलों की चाय पीने से शरीर को मिलते हैं कई फायदे, जानें बनाने का तरीका

स्ट्रेस को कम करने और पाचन-तंत्र को मजबूत करने के लिए आप गुलदाउदी की चाय पी सकते हैं। जानते हैं इसके फायदे और बनाने का तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
गुलदाउदी के फूलों की चाय पीने से शरीर को मिलते हैं कई फायदे, जानें बनाने का तरीका


प्रकृति में ऐसे कई औषधीय पौधे मौजूद हैं, जिनसे कई रोगों को आसानी से दूर किया सकता है। आयुर्वेद और नेचुरोपैथी में इन औषधियों का जिक्र मिलता है। एशिया में पाई जानी जाने गुलदाउदी चाय भी गुणों की खान मानी जाती है। इसका उपयोग ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हार्ट संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। चीन में गुलदाउदी (Chrysanthemum Tea) की चाय बेहद लोकप्रिय है। इस चाय की कई किस्में होती हैं। गुलदाउदी एक तरह का फूल होता है, यह चाय इसी फूल से बनाई जाती है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल्स शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। डायटिशियन शिवाली गुप्ता ने बताया कि गुलदाउदी चाय से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं। साथ ही, इस चाय को बनाने का तरीका भी आगे बताया गया है। 

गुलदाउदी के फूलों की चाय पीने के फायदे - Health Benefits Of Chrysanthemum Tea In Hindi 

पोषक तत्वों का खजाना

गुलदाउदी चाय में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सिडेंट और आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह त्वचा, बाल, हड्डियों और आंतरिक प्रणालियों को पोषण प्रदान करती है। इसमें विटामिन बी के साथ ही अन्य मिनरल्स जैसे कोलीन, फोलिक एसिड, राइबोफ्लेविन और नियासिन पाए जाते हैं। 

स्ट्रेस को कम करें

गुलदाउदी चाय की सुगंध इसके गुणों के साथ मिलकर स्ट्रेस को कम करने में सहायक होती है। इस चाय के सेवन से ब्रेन के न्यूरोट्रांसमीटर एक्टिवेट होते हैं और आपका तनाव कम होने लगता है। 

health benefits of chrysanthemum tea

पाचन क्रिया को बेहतर करता है

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, गुलदाउदी चाय पाचन तंत्र को बेहतर करने में सहायक होती है। इसकी चाय पीने से आपको पाचन संबंधी परेशानी जैसे कब्ज, गैस, पेट का फूलना व खट्टी डकार आने आदि की समस्या में आराम मिलता है। 

इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है

गुलदाउदी चाय में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को विभिन्न बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करते हैं। इस चाय के सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जो लोग बार-बार बीमार पड़ते हैं उन्हें इसके सेवन से इंफेक्शन का खतरा कम हो सकता है। 

डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक

डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी इसकी चाय मददगार हो सकती है। इस चाय के सेवन से ब्लड शुगर का लेवल कंट्रोल हो सकता है। इससे शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। 

गुलदाउदी चाय कैसे बनाएं - How To Make Chrysanthemum Tea In Hindi

  • बाजार में इसकी चाय आसानी से उपलब्ध होती है। 
  • करीब दो कप पानी को एक पैन में उबालें। 
  • इसके बाद जब पानी में उबाल आने लगे तो करीब एक चम्मच गुलदाउदी चाय को मिलाएं। 
  • इस पानी को करीब आधा होने तक उबलने दें। 
  • जब पानी एक कप रह जाए तो गैस बंद कर दें। 
  • इस चाय को एक कप में छान लें। 
  • ऊपर से अगर आवश्यकता हो, तो इसमें एक चम्मच शहद मिला सकते हैं। 
  • इसके बाद आप चाय पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : मौसम के अनुसार इस तरह करें हरीतकी चूर्ण का सेवन, मिलेगा पूरा फायदा

इसके बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप चाय को दिन में अधिकतम दो बार ले सकते हैं। यदि चाय को पीने के बाद किसी तरह की समस्या महसूस हो तो कुछ समय के लिए आप इसका सेवन बंद कर दें। इसके बाद डॉक्टर की सलाह के बाद इस चाय को ले सकते हैं। 

Read Next

बॉडीबिल्डिंग के लिए लें ये 3300 कैलोरी डाइट, मस्कुलर बॉडी के लिए आज से ही करें फॉलो

Disclaimer