Expert

पाचन और स्किन के लिए फायदेमंद होती है हुंजा चाय, जानें इसे बनाने का तरीका

वजन को कम करने और बढ़ती उम्र के लक्षणों से बचने के लिए आप हूंजा चाय का सेवन कर सकते हैं। इस लेख में जानते हैं हूंजा चाय के फायदे और इसे बनाने का तरीका
  • SHARE
  • FOLLOW
पाचन और स्किन के लिए फायदेमंद होती है हुंजा चाय, जानें इसे बनाने का तरीका


Hunza Tea Benefits In Hindi: भारत के अलावा पड़ोसी देशों में पैदा होने वाली कई तरह की चाय सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हुंजा चाय वजन और बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करती है। यह चाय मुख्य रूप से उत्तरी पाकिस्तान में पैदा की जाती है। हुंजा वैली के लोगों की लंबी आयु और हेल्दी लाइफस्टाइल में इस चाय का एक महत्वपूर्ण रोल है। हुंजा टी से शहरी वातावरण में पाए जाने वाले कई रोगों से बचाव किया जा सकता है। इस चाय के नियमित सेवन से इम्यूनिटी पावर में बढ़ोतरी होती है, जिससे मौसम में बदलाव के कारण होने वाली बैक्टीरियल और वायरल बीमारियों से आपको सुरक्षा मिलती है। हुंजा वैली में रहने वाले व्यक्ति बीमार पड़ने पर इस चाय का सेवन दो बार तक करते हैं। इस लेख में एइस बारे में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं कि हुंजा टी के क्या फायदे होते हैं और इसका सेवन कैसे किया जा सकता है। 

हुंजा चाय के फायदे - Hunza Tea Benefits In Hindi 

इम्यूनिटी बढ़ाए

हुंजा टी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं। यह सर्दी, खांसी और फ्लू से बचाव करती है।

वजन घटाने में सहायक

इस चाय में ऐसे गुण होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं। यह भूख को नियंत्रित करके ओवरईटिंग से बचाती है। भूख पर कंट्रोल करने से आपका मोटापा आसानी से कंट्रोल में रहता है। 

benefits-of-hunza-tea-in

स्किन के लिए फायदेमंद 

इस चाय में मिलाएं जाने वाले चीजों में नींबू और शहद को भी शामिल किया जाता है। जो इस चाय के गुणों को बढ़ाने में मदद करते हैं। नींबू त्वचा में सुधार करने में मदद करती है। इससे बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में सहायता मिलती है। साथ ही, चाय में मौजदू एंटीऑक्सीडेंट्स झुर्रियों को कम करने में मदद करते हैं। 

डिटॉक्सिफिकेशन में मददगार

यह चाय शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है। इसमें मौजूद हर्ब्स लीवर और किडनी को स्वस्थ बनाए रखती हैं। जिससे लोगों को रोगों से बचाव होता है। 

पाचन में सुधार करें 

हुंजा की चाय पाचन तंत्र को बेहतर बनाती है। यह एसिडिटी, गैस और पेट की अन्य समस्याओं को दूर करती है। जिससे खाने के बाद आपका भोजन सही तरह से पचता है और पर्याप्त पोषण मिलते हैं। 

तनाव कम करें

अन्य हर्बल टी की तरह का यह चाय भी आपको तनाव को कम करती है। जिससे आपको दिमाग शांत होता है और आपकी नींद की क्वालिटी में सुधार होता है। बेहतर नींद लेने से आपका तनाव तेजी से कम होता है। 

हुंजा चाय बनाने का तरीका - How To Make Hunza Tea In Hindi 

  1. हुंजा टी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स में आासानी से उपलब्ध होती है। 
  2. इसे बनाने के लिए आप एक पैन में पानी को गर्म करें। 
  3. जब पानी में उबाल आ जाए तो इसमें करीब आधा चम्मच हुंजा टी डालें। 
  4. इसके बाद इसमें चार से पांच तुलसी की पत्तियां डालें। 
  5. ऊपर से दालचीनी का पाउडर, अदरक को क्रश करके डालें। 
  6. जब पानी गर्म हो जाए तो इसे गैस से हटा लें। 
  7. चाय को सर्व करने से पहले इसमें एक चम्मच शहद को मिलाएं। 

इसे भी पढ़ें : वजन घटाने के लिए ग्रीन टी पीने का सही तरीका क्या है? जानें एक्सपर्ट से

Hunza Tea Benefits in Hindi: हुंजा चाय न केवल स्वाद में बेहतरीन होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। इसे नियमित रूप से पीने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है और आपको मौसम में बदलाव के कारण होने वाले रोग होने का जोखिम कम होता है। इसके साथ ही, यह चाय आपकी स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करने में मदद करती है। 

Read Next

स‍िर दर्द दूर करने के ल‍िए डाइट में शाम‍िल करें हींग, एक्‍सपर्ट से जानें सेवन का सही तरीका

Disclaimer