Benefits Of Bajra Raab To Reduce Weight In Hindi: सर्दियां आते ही लोगों की दिनचर्या में बदलाव आने लगता है। सर्द हवाएं और मौसम में बदलाव के कारण लोग बाहर निकलने से बचते हैं। वहीं, ठंड में लोगों की शारीरिक गतिविधियों में कमी आने लगती है और हर समय गर्म चीजें खाने का मन करता है। इसकी वजह से अधिकतर लोगों को वजन बढ़ने और मोटापे का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एक्सपर्ट्स बताते हैं कि बाजरे का सेवन करने से आपको कई तरह के फायदे मिलते हैं। बाजरा शरीर को गर्म करने में मदद करता है। साथ ही, पाचन क्रिया और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करता है। इस मौसम में मोटापे की समस्या से परेशान व्यक्ति बाजरे की राब को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इस लेख में एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि सर्दियों में बाजरे की राब से वजन को कैसे कंट्रोल कर सकते हैं। साथ ही, इसे बनाने की रेसिपी के बारे में भी जानते हैं।
वजन कम करने में बाजरे की राब के फायदे - Benefits Of Bajra Raab To Reduce Weight In Hindi
फाइबर से भरपूर
बाजरे में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराता है। इससे आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं और वजन घटाने में मदद मिलती है।
पाचन प्रक्रिया में सहायक
बाजरे की राब में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया में सुधार (improve digestive system) करता है। साथ ही, शरीर के विषैले तत्व को बाहर करने में मदद करता है। इससे पेट की कब्ज और अन्य समस्याएं दूर होती हैं। जिससे मोटापा दूर होता है।
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स
बाजरे की राब में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (low glycemic index) होता है। यह धीरे-धीरे एनर्जी प्रदान करता है, जिससे व्यक्ति को बार-बार भूख नहीं लगती है। ऐसे में व्यक्ति अनावश्यक खाने से बच जाता है और उसका मोटापा कंट्रोल में रहता है।
डायबिटीज को नियंत्रित करता है
डायबिटीज और मोटापा (Obesity And Diabetes) एक दूसरे से जुड़े होते हैं। बाजरे की राब सर्दियों में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है। इससे व्यक्ति के शरीर में ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है।
बाजरा राब बनाने की रेसिपी - Recipe Of Bajra Raab In Hindi
बाजरे की राब के लिए आवश्यक सामग्री-
- बाजरे का आटा - 2 बड़े चम्मच
- घी - 1 छोटा चम्मच
- गुड़ - 1 बड़ा चम्मच (स्वादानुसार)
- सौंठ पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
- पानी - 2 कप
बजारे की राब बनाने की विधि - How To Make Bajra Raab in Hindi
- एक पैन में घी गरम करें और उसमें बाजरे का आटा डालें।
- इसे मध्यम आंच पर तब तक भूनें जब तक हल्की खुशबू न आने लगे।
- अब इसमें पानी डालें और अच्छे से मिलाएं ताकि गांठ न बने।
- मिश्रण को धीमी आंच पर पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए।
- इसमें गुड़ और सौंठ पाउडर डालें और 2-3 मिनट तक पकाएं।
- जब राब तैयार हो जाए, इसे गरमागरम परोसें।
इसे भी पढ़ें: वजन कम करने के लिए अपनाएं 80-10-10 डाइट रूल, कंट्रोल में रहेगा मोटापा
Bajra Weight Loss Recipe: एक्सपर्ट के अनुसार बाजरे की राब को खाली पेट खाना चाहिए। इसे ठंड के मौसम में पिएं, इससे शरीर गर्म रहता है। बाजरा की राब न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहतमंद भी है। इसे अपनी डाइट में शामिल करें और वजन को कंट्रोल करें।