Expert

सर्दियों में मक्के की राब पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें फायदे और रेसिपी

सर्दियों में मक्के की राब पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। जानें इसे कैसे बनाना है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में मक्के की राब पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें फायदे और रेसिपी


Benefits of Makka Raab: सर्दियों में गरमा-गरम राब पीने का मजा ही कुछ ओर होता है। राब को देसी घी और गुड़ के साथ तैयार किया जाता है, इसलिए ये सर्दियों में शरीर को गर्म भी रखती हैं। राब का सेवन बच्चों के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, बड़ों के मुकाबले बच्चों की इम्यूनिटी कमजोर होती है इसलिए सर्दियों में बच्चे जल्दी बीमार हो जाते हैं। ऐसे में गांव-कस्बों में लोग बच्चों को राब बनाकर देते हैं। अक्सर लोग बेसन या रागी की राब बनाते हैं। इनका सेवन सर्दी, खांसी-जुकाम में किया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी मक्के की राब पी है? रागी और बेसन की राब की तरह मक्के की राब भी सर्दियों में बहुत फायदेमंद होती है। इसके सेवन से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इसके फायदों के बारे में जानने के लिए हमने नोएडा के मानस हॉस्पिटल और डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी सिन्हा से।

01 - 2025-01-17T191527.606

सर्दियों में मक्के की राब पीने के फायदे- Health Benefits of Makka Raab In Winter

इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boost Immunity

मक्के में मौजूद पोषक तत्व सर्दियों में इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करते हैं। इसमें जिंक और कई विटामिन्स होते हैं जिससे बीमारियों का खतरा कम होता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सर्दी, खांसी और जुकाम जैसी समस्याएं कम होती हैं।

शरीर गर्म रहता है- Warm Property

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए मक्के की राब बहुत फायदेमंद है। मक्के की तासीर गर्म होती है और यह शरीर को गरमाहट देती है।

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है- Digestion

सर्दियों में कुछ लोगों को पाचन संबंधित समस्याएं ज्यादा रहती हैं। ऐसे में मक्के का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- मक्के की रोटी किन लोगों को नहीं खानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

ब्लड शुगर बैलेंस रहती है- Balance Blood Sugar

मक्के में फाइबर होता है जो इंसुलिन को बैलेंस रखने में मदद करता है। सर्दियों में ब्लड शुगर को बैलेंस रखने के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर नॉर्मल रहती है।

एनर्जी बूस्ट होती है- Boost Energy

सर्दियों में अगर आप भी कमजोरी और थकावट महसूस करते हैं, तो मक्के की राब जरूर पिएं। इसमें कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है जो एनर्जी लेवल बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से एनर्जी लेवल बूस्ट होता है और कमजोरी दूर होती है।

मक्के की राब बनाने की विधि- How To Make Makka Raab

सामग्री

  • दही- एप कप
  • मक्के का आटा- एक चौथाई कप
  • पानी- 3 कप
  • घी- 1 चम्मच
  • जीरा- आधा चम्मच
  • हरी मिर्च- 2
  • काली मिर्च और नमक- स्वादानुसार

इसे भी पढ़ें- Baisakhi 2023: बैसाखी पर जरूर ट्राई करें ये 3 हेल्दी रेसिपीज, स्वाद के साथ सेहत से भी हैं भरपूर

बनाने की विधि

एक बड़े बाउल में मक्के का आटा लीजिए। इसमें दही या छाछ मिलाएं। इसमें पानी डालकर मिक्स्चर तैयार कर लें। अब कढ़ाई में घी डालें और इसमें जीरा चटकाएं। इसमें दही मिर्च डालें और मक्के का घोल डाल दें। इसे 10 से 15 मिनट पकाएं और नमक और काली मिर्च डालकर सर्व करें।

इस तरह से आप घर में सभी के लिए मक्के की राब बना सकते हैं। इसके सेवन से शरीर में गरमाहट रहती है और बीमारियों का खतरा कम होता है। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या सच में ज्यादा मूंगफली खाने से लिवर को नुकसान पहुंचता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer