Mix Vegetable Salad Benefits in Hindi: सर्दियों में स्वस्थ रहने के लिए हम सभी तरह-तरह के खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। लेकिन इस मौसम में सब्जियों का अधिक मात्रा में सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। आप इसका सेवन सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। सर्दियों में मिक्स सब्जियों का सलाद खाने से कई स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। सलाद खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और कई तरह की बीमारियों से भी बचाव होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में मिक्स सब्जियों का सलाद खाने के फायदे-
सर्दियों में मिक्स सब्जियों का सलाद खाने के फायदे
1. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए
सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में मिक्स सब्जियों का सलाद खाना बेहद फायदेमंद होता है। मिक्स सब्जियों के सलाद में विटामिन ए, विटामिन सी और कई अन्य एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
2. पाचन-तंत्र को मजबूत बनाए
सर्दियों में ज्यादा फास्ट फूड या तला-भुना खाने से पाचन-तंत्र गड़बड़ा जाता है। ऐसे में मिक्स सब्जियों का सलाद जरूर खाएं। इसमें फाइबर की अधिकता होती है, जो पाचन-तंत्र को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। मिक्स सब्जियों का सलाद खाने से कब्ज और कई अन्य समस्याएं भी दूर होती हैं। यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है।
3. सर्दियों में होने वाली समस्याओं से बचाए
सब्जियों में विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। अगर आप सर्दियों में मिक्स सब्जियों का सलाद खाएंगे, तो इससे कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। मिक्स सब्जियों का सलाद खाने से सर्दी-जुकाम से बचाव होता है। साथ ही, फ्लू के संक्रमण का खतरा भी कम होता है। इससे शरीर को वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- क्या सर्दियों में डिनर में सलाद खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें जवाब
4. वेट लॉस में मददगार
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, भी मिक्स सब्जियों का सलाद खाना फायदेमंद हो सकता है। इसमें फाइबर ज्यादा होता है और कैलोरी कम होती है, जो वेट लॉस में असरदार होते हैं। मिक्स सब्जियों का सलाद खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इससे ओवरइटिंग से भी बचाव होता है।
5. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
मिक्स सब्जियों का सलाद हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। सब्जियों का सलाद खाने से कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर का स्तर भी नियंत्रण में रहता है।
इसे भी पढ़ें- बढ़ती उम्र में भी त्वचा रहेगी बेदाग और खूबसूरत, रोज खाएं ये स्पेशल रेटिनॉल सलाद
मिक्स सब्जियों का सलाद कैसे बनाएं?
सामग्री
- गाजर
- खीरा
- शिमला मिर्च
- बीन्स
- पत्तागोभी
- टमाटर
- स्वीट कोर्न
- हरा धनिया
- नींबू का रस
- काला नमक
- काली मिर्च
बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर काट लें।
- अब एक बाउल में सभी सब्जियों को रख डाल दें।
- स्वीट कोर्न, पत्तागोभी और बीन्स को स्टीम करें।
- शिमला मिर्च, गाजर और खीरे को हल्का रोस्ट कर लें।
- इसके बाद इसमें नींबू का रस, नमक, काली मिर्च आदि डालें।
- अब आप इसका सेवन कर सकते हैं।