Expert

क्या सर्दियों में डिनर में सलाद खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें जवाब

कई लोग डिनर में सलाद खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या सर्दियों के दौरान डिनर में सलाद खाना सही होता है? एक्सपर्ट से जानें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सर्दियों में डिनर में सलाद खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें जवाब


Is It Good To Eat Salad For Dinner: डाइट में फाइबर एड करने के लिए सलाद एक अच्छा ऑप्शन है। इससे फाइबर की कमी तो पूरी होती है, साथ ही शरीर को कई विटामिन्स और मिनरल्स भी मिलते हैं। सलाद में आप कितनी भी सब्जियां और फल डाइट में एड कर सकते हैं। फिटनेस फ्रिक तो अपने अधिकतर मील में सलाद खाना ही एड करते हैं। इसमें अगर टोफू और पनीर एड कर दिया जाए, तो इससे प्रोटीन की कमी पूरी होती है। कुछ लोग डिनर लाइट रखने के लिए सलाद खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या सर्दियों के दौरान रात में सलाद खाना फायदेमंद होता है? क्या सर्दियों में सलाद खाने से पाचन तंत्र को नुकसान हो सकता है? इन सभी प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए हमने बात कि नोएडा के मानस हॉस्पिटल और डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटिशियन कामिनी सिन्हा से। आइए लेख में एक्सपर्ट से समझें इन सभी सवालों के जवाब।

1 (42)

क्या सर्दियों में डिनर में सलाद खाना सही होता है? Is It Good To Eat Salad For Dinner

एक्सपर्ट के मुताबिक सर्दियों में रात में सलाद खाना हेल्दी होता है। लेकिन अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही ये खाना चाहिए। सर्दियों में दिन में हम हैवी मील खाते हैं। ऐसे में लाइट डिनर के लिए सलाद एक हेल्दी ऑप्शन है। यह आसानी से पच जाता है और सुबह ब्लोटिंग और कब्ज जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

इसे भी पढ़ें- प्याज की तासीर कैसी होती है? जानें सलाद के रूप में किसे करना चाहिए इसका सेवन और किसे नहीं

सर्दियों में डिनर में सलाद खाने के फायदे- Benefits of Eating Salad In Winter

  • सर्दियों में डिनर में सलाद खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और पाचन क्रिया भी तेज होती है।
  • सर्दियों में लोगों को कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या ज्यादा रहती है। लेकिन रात में सलाद खाने से ब्लोटिंग और कब्ज नहीं होता है।
  • अगर आपको लाइट डिनर करना है तो इसके लिए सलाद एक परफेक्ट ऑप्शन है।
  • सर्दियों में सलाद खाने से बॉडी में फाइबर की कमी नहीं होती है। क्योंकि सलाद में अलग-अलग सब्जियां शामिल करने से फाइबर की कमी पूरी होती है।
  • सलाद में अलग-अलग सब्जियां शामिल होती हैं। इसलिए इसके सेवन से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं। यह बॉडी के लिए एक बैलेंस्ड मील की तरह हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- बढ़ती उम्र में भी त्वचा रहेगी बेदाग और खूबसूरत, रोज खाएं ये स्पेशल रेटिनॉल सलाद

सर्दियों में सलाद खाने का सही तरीका क्या है?

सर्दियों में ठंड़ा सलाद खाना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आप सब्जियों को हल्का गर्म करके सलाद बनाकर खा सकते हैं। प्रोटीन के लिए इसमें छोले, राजमा, पनीर या टोफू एड कर सकते हैं। घर पर बनाई गई स्प्रेड या चटनी भी इस्तेमाल की जा सकती है।

लेख में हमने जाना कि सर्दियों के दौरान डिनर में सलाद खाना फायदेमंद है। लेकिन अगर आपको हेल्थ इशुज रहते हैं तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।

Read Next

सर्दियों में मैग्नीशियम की मात्रा बढ़ाना क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version