When To Eat Oats: ब्रेकफास्ट दिन की शुरुआत का पहला मील होता है। डाइट एक्सपर्ट के मुताबिक ब्रेकफास्ट हेल्दी और हैवी दोनों होना चाहिए। क्योंकि इससे आपको दिनभर एनर्जी मिलती है। सुबह के नाश्ते के हेल्दी ऑप्शन की बात करें तो ओटमील को अवॉइड नहीं किया जा सकता है। इसमें फाइबर होने के साथ जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं। ओट्स खाने के बाद काफी घंटों पर भूख नहीं लगती है। इसलिए वेट लॉस के लिए तो यह परफेक्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। कुछ लोग डिनर में भी ओट्स खाना पसंद करते हैं। क्योंकि यह लाइट और आसान डिनर ऑप्शन है। लेकिन क्या डिनर में ओट्स लेना चाहिए? क्या रात में ओट्स खाना सेहत के लिए फायदेमंद है? इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि नोएडा के मानस हॉस्पिटल और डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटिशियन कामिनी सिन्हा से।
क्या रात के खाने में ओट्स खाना सही होता है? Is It Good To Eat Oats at Night
एक्सपर्ट के मुताबिक रात में भी ओट्स खाना सेफ होता है। लेकिन नाश्ते में ओट्स खाना ज्यादा फायदेमंद है। अगर आप रात में कुछ हल्का खाना चाहते हैं, तो ओट्स चुनना अच्छा विकल्प है। इसमें फाइबर होने के साथ कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम और कई मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो इसे एक बैलेंस्ड मील बनाते हैं। इसलिए डिनर में ओट्स खा सकते हैं।
डिनर में ओट्स खाने का सही तरीका क्या है? Right Way of Eating Oats
डिनर में ओट्स को किसी भी तरह से डाइट में एड कर सकते हैं। आप ओट्स की खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा ओट्स के आटे के उत्तपम और चीले बनाकर खाना भी अच्छा ऑप्शन है। ओट्स के आटे की रोटी बनाकर खाना भी एक ऑप्शन है। इससे खाना जल्दी पचेगा और आपको पाचन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में ओट्स खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल
ओट्स खाने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं? Health Benefits of Eating Oats
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद है- Good For Digestion
ओट्स में प्रीबायोटिक फाइबर मौजूद होता है। इससे गट में गुड़ बैक्टीरिया बढ़ते हैं। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इससे एसिडिटी, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।
ब्लड शुगर बैलेंस रहती है- Balance Blood Sugar
ओट्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स हाई नहीं होता है। रोल्ड ओट्स ब्लड शुगर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। इसे खाने के बाद ग्लूकोज लेवल कंट्रोल रहता है। यह इंसुलिन लेवल को बैलेंस रखने में भी मदद करता है।
वेट मेंटेन रहता है- Maintain Weight
वजन घटाने और और वजन बढ़ाने दोनों के लिए ही ओट्स फायदेमंद है। अगर आपको वजन घटाना है, तो आप ओट्स में बेरिज और सेब डालकर खा सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए इसे पीनट बटर और केले के साथ खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- क्या प्रेग्नेंसी में रातभर भीगे हुए ओट्स खाना सुरक्षित होता है? जानें एक्सपर्ट से
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है- Balance Cholesterol
- ओट्स के सेवन से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल रहता है। यह बॉडी में बेड कोलेस्ट्रॉल कम करता है। साथ ही, गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में मदद करता है।
- हमने जाना कि डिनर में ओट्स खाना भी एक हेल्दी ऑप्शन है। लेकिन अगर आपको इसके कारण पाचन संबंधित समस्याएं होती हैं, तो डिनर में ओट्स अवॉइड करें।
- लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version