Til Gud Laddu Benefits in Hindi: कैल्शियम शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। यह एक मिनरल है, जो शरीर के कई कार्यों में मदद करता है। कैल्शियम, हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने का काम करता है। कैल्शियम नसों, मांसपेशियों और हड्डियों के लिए भी बेहद जरूरी होता है। स्वस्थ रहने के लिए शरीर में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होना जरूरी है। जब शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, तो कई तरह के रोग पैदा होने लगते हैं। कैल्शियम की कमी होने पर जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। इसलिए शरीर को कैल्शियम की कमी को दूर करना बहुत जरूरी होता है। कैल्शियम की कमी पूरी करने के लिए आप तिल और गुड़ के लड्डू का सेवन कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-
कैल्शियम की कमी दूर करेगा तिल और गुड़ का लड्डू
- तिल और गुड़, दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आप इनका सेवन लड्डू के रूप में कर सकते हैं। तिल और गुड़ का लड्डू कैल्शियम से भरपूर होता है। इस लड्डू को खाने से हड्डियों और जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। तिल और गुड़ का लड्डू खाने से कैल्शियम की पूर्ति होगी और शरीर के दर्द से निजात मिलेगी।
- आपको बता दें कि तिल में कैल्शियम की मात्रा काफी अधिक होती है। 100 ग्राम तिल में लगभग 975 mg कैल्शियम पाया जाता है। इस लड्डू को खाने से हड्डियां मजबूत बनती हैं। आप रोज एक लड्डू का सेवन कर सकते हैं। तिल में मौजूद कैल्शियम हमारी दैनिक जरूरत को काफी हद तक पूरा करता है।
- गुड़ में भी कैल्शियम और आयरन पाए जाते हैं। गुड़ में पोटैशियम और मैग्नीशियम भी होते हैं। गुड़ भी कैल्शियम की कमी को पूरा करते हैं। आप कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए तिल और गुड़ का लड्डू खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दी में बच्चे की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खिलाएं अदरक और गुड़ का लड्डू, जानें रेसिपी और फायदे
तिल और गुड़ का लड्डू कैसे बनाएं?- How to Make Til and Gud Laddu in Hindi
- आप घर पर तिल और गुड़ का लड्डू बना सकते हैं।
- इसके लिए आप भारी तले की कढ़ाई लें। इसमें तिल को ब्राउन होने तक भून लें।
- फिर कुछ तिल को दरदरा पीस लें।
- अब गुड़ के छोटे-छोटे टुकड़े लें।
- कढ़ाई में घी डालें और गुड़ को पिघला लें और गैस बंद कर दें।
- अब इसमें तिल, काजू और बादाम डालें।
- सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इनको लड्डू की शेप दें।
सर्दियों में इन लड्डू का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। आप नियमित रूप से तिल और गुड़ के लड्डू खा सकते हैं। हालांकि, आपको ज्यादा मात्रा में तिल और गुड़ के लड्डू का सेवन करने से बचना चाहिए। इससे शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version