Expert

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली बाजरा, इन 5 टिप्स से करें पहचान

  • SHARE
  • FOLLOW
कहीं आप भी तो नहीं खा रहे नकली बाजरा, इन 5 टिप्स से करें पहचान


सर्दियों में बाजरे का इस्तेमाल भारतीय घरों में काफी मात्रा में किया जाता है। लोग बाजरे की रोटी, बाजरे की खिचड़ी और इसके कई प्रकार के व्यंजन बनाकर खाते हैं। बाजरे में कई पोषक तत्व होते हैं, जो समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन पिछले कुछ सालों में बाजार में मिलावट और नकली अनाज की बढ़ती समस्याओं के चलते असली बाजरा की पहचान करना आवश्यक हो गया है।

अगर आप भी सर्दियों में बाजरा का सेवन करते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको असली बाजरा की पहचान कैसे की जा सकती है इसके बारे में बताने जा रहे हैं। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

इसे भी पढ़ेंः महिलाओं को एक दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए? जानें इसके नेचुरल सोर्स

 

असली और नकली बाजरा पहचानने के टिप्स- How to Identify Real Bajra or Fake Bajra in hindi

how-to-find-nakli-bajra-inside

न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी का कहना है कि बाजार में मिलने वाले असली बाजरा को पहचानना बहुत ही आसान काम है। इसके लिए आप नीचे बताए गए टिप्स को अपना सकते हैं :

1. रंग

असली बाजरे का रंग मिल्क क्रीम व्हाइट, हल्का भूरा या ग्रे होता है। अगर बाजरा अत्यधिक चमकदार, सफेद या असामान्य रूप से रंगीन दिखे, तो यह नकली हो सकता है। कुछ कंपनियां पीले रंग का भी बाजरा बाजार में बेच रही हैं।

इसे भी पढ़ेंः प्रोटीन वाले खाना से आपको भी होने लगती है गैस? तो जानें इसका कारण और इलाज

2. दाने का आकार

असली बाजरे के दाने आमतौर पर गोल या अंडाकार आकार के होते हैं। वहीं, इसके विपरीत अगर बाजरे के दाने असामान्य, टूटे हुए या बहुत बड़े हैं, तो यह मिलावटी हो सकते हैं।हाई कोलेस्ट्रॉल में खाएं अंकुरित बाजरा, मिलेंगे जबरदस्त फायदे | sprouted  bajra benefits in high cholesterol in hindi | OnlyMyHealth

3. बाजरे के दानों की बनावट

असली बाजरे की बनावट चिकनी और चमकदार होती है। जबकि मिलावटी बाजरे की बनावट खुरदुरी और फीकी हो सकती है। इसलिए बाजरा खरीदने से पहले इसे हाथों में लेकर देखें। अगर आपको दानें हल्के खुरदुरे नजर आए, तो यह नकली हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः डायबिटीज के मरीज रोज पिएं ब्राउन राइस की चाय, जानें इसके फायदे और रेसिपी

4. गंध से पहचान करें

असली बाजरा ताजा और हल्की मिट्टी जैसी प्राकृतिक खुशबू देता है। साथ ही, कई बार असली बाजरा की खुशबू अखरोट जैसी भी हो सकती है। अगर बाजरे में कोई केमिकल या अप्राकृतिक गंध आ रही है, तो यह मिलावट की पहचान है।

इसे भी पढ़ेंः हर पतला बच्चा नहीं होता है कमजोर, डॉक्टर से जानें क्या है हेल्दी बच्चे की निशानी

5. स्वाद से करें पहचान

न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि अगर संभव हो, तो बाजरे को हमेशा चखकर खाना चाहिए। असली बाजरा हल्का मीठा और प्राकृतिक स्वाद देता है, जबकि नकली बाजरे का स्वाद हल्का कसैला और कड़वा हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः नवजात शिशु की त्वचा पर दाने क्यों हो जाते हैं? समस्या को ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

क्या बाजरा मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा है? विशेषज्ञ बता रहे हैं कि इसे अपने  आहार में कैसे शामिल करें | OnlyMyHealth

 

बाजरा खाने से सेहत को मिलने वाले फायदे- Health benefits of eating Bajra

  • बाजरा में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है। बाजरे का सेवन करने से पेट में दर्द और कब्ज की समस्या नहीं होती है।
  • बाजरा का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज बाजरे की रोटी का सेवन बिना किसी संकोच के कर सकते हैं।
  • बाजरा में पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
  • बाजरा खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे भूख कम लगती है और वजन नियंत्रण में मदद मिलती है।
  • बाजरा एक ग्लूटेन फ्री अनाज है। जिन लोगों को ग्लूटेन से एलर्जी या किसी अन्य प्रकार की समस्या है, वह भी बाजरे से बनें खाद्य पदार्थों का सेवन कर सकते हैं।

निष्कर्ष

असली बाजरा की पहचान करना बहुत मुश्किल नहीं है। लेकिन थोड़ी से सावधानी से असली और नकली बाजरा की पहचान की जा सकती है। स्वस्थ जीवन के लिए हमेशा शुद्ध और पौष्टिक आहार का ही चयन करें।

Read Next

शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 ड्राई फ्रूट्स

Disclaimer