Expert

प्रोटीन वाले खाना से आपको भी होने लगती है गैस? तो जानें इसका कारण और इलाज

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट का कहना है कि हाई प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने के बाद गैस बनना बहुत आम बात है, लेकिन इसके पीछे की मुख्य वजह कुछ और होती है। आइए जानते हैं इसके बारे में
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रोटीन वाले खाना से आपको भी होने लगती है गैस? तो जानें इसका कारण और इलाज


Does Protein Make You Gassy: हमारे शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए प्रोटीन की जरूरत होती है। प्रोटीन हड्डियों के विकास, मांसपेशियों की मजबूती और मांसपेशी की मरम्मत में भी मदद करता है। शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के लिए प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण मैक्रोन्यूट्रिएंट है। मीट, मछली, अंडे के अलावा सोयाबीन, बीन्स, राजमा, छोले और दालों में प्रोटीन उच्च मात्रा में होता है। जिम जाने वाले लोग तो प्रोटीन का सेवन भरपूर मात्रा में करते हैं, लेकिन अक्सर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ खाने से बचते हैं। ऐसे लोगों का कहना होता है कि प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ खाने से उनके पेट में गैस बनने लगती है। इसकी वजह से जी मिचलाना, पेट में दर्द और कब्ज की समस्या होती है। आखिरकार प्रोटीन वाला खाना खाने से गैस क्यों बनती है और इसका इलाज क्या है, इस विषय पर जानकारी दे रही हैं सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट नमामि अग्रवाल।

प्रोटीन वाले खाना खाने के बाद क्यों होती है गैस?

नमामी अग्रवाल ने हालही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। नमामी अग्रवाल के अनुसार प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करने की वजह से गैस बनने के दो मुख्य कारण होते हैं।

इसे भी पढ़ेंः गर्मियों में बरकरार रहेगी चेहरे की खूबसूरती, फॉलो करें ये 4 कोरियन ब्यूटी हैक्स

 

healthy-protein-ins

1. सल्फर

मांस, अंडे और डेयरी उत्पादों से प्राप्त प्रोटीन में सल्फर के साथ अमीनो एसिड होता है। ये आंत के बैक्टीरिया द्वारा टूटकर गैस में बदल जाते हैं, जिसकी वजह से आपको पेट में गैस जैसा महसूस होता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आपकी आंत प्रोटीन को पचाने में सक्षम नहीं है, इसका मतलब सिर्फ यह है कि आपको पेट फूलने और गैस से छुटकारा पाने के लिए कुछ चीजों को फॉलो करना चाहिए।

2. फाइबर FOMO

नमामि अग्रवाल के अनुसार, कुछ लोग हाई प्रोटीन डाइट मतलब यह समझते हैं कि उन्हें अब अपने खानपान से फाइबर को बिल्कुल ही हटा देना है। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो इससे गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है। हमारे खाने में प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर भी बहुत जरूरी है। फाइबर पाचन को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है, लेकिन इसके बिना, चीजें धीमी हो सकती हैं और गैस बनने का कारण बन सकती हैं। प्रोटीन को जब सलाद, सब्जियों जैसे अच्छे फाइबर सोर्स के साथ मिलाया जाता है, तो मल त्याग की प्रक्रिया आसान बनती है और पेट में गैस नहीं बनती है।

इसे भी पढ़ेंः गर्मियों में कितनी बार और कैसे लगाना चाहिए सनस्क्रीन? एक्सपर्ट से जानें

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nmami (@nmamiagarwal)

प्रोटीन खाने के बाद बनने वाली गैस से कैसे बचें

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि प्रोटीन खाने के बाद बनाने वाली गैस से बचने के लिए कुछ जरूरी बातों को फॉलो करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।

खाने के बाद नींबू पानी या ग्रीन टी पिएं।

खाने के तुरंत बाद सोए नहीं, थोड़ी देर टहलने की कोशिश करें।

ब्लोटिंग की समस्या से बचने के लिए अपने खाने में हल्दी शामिल करें।

All Image Credit: Freepik.com

 

Read Next

पोस्ट मेनोपॉज के बाद स्वस्थ रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, रहेंगी सेहतमंद

Disclaimer