Post Menopause Foods To Stay Healthy- 40 की उम्र के बाद महिलाओं में मेनोपॉज शुरू हो जाते हैं, जिसमें उनके पीरियड्स अनियमित या बहुत कम होने लगता है। लगीं 45 से 50 की उम्र तक महिलाओं को पीरियड्स आना पूरी तरह बंद हो जाते हैं। मेनोपॉज के दौरान जिस महिला को लगातार कम से कम 1 साल पीरियड्स नहीं होते हैं, वो पोस्ट मेनोपॉजल कहलाता है। पोस्ट मेनोपॉज में महिलाओं के पीरियड्स आना बंद हो जाते है। पोस्ट मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बढ़ती उम्र और मेनोपॉज के कारण हड्डियों में दर्द होना, रात को बहुत ज्यादा पसीना आना, मूड में बदलाव, तनाव बढ़ना, योनि में सूखापन और नींद की कमी जैसी स्वास्थ्य समस्याएं (Post Menopause Problems) होने लगती है। जिसे बचाव के लिए जरूरी है कि आप अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें। डायटिशियन भव्य धीर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके पोस्ट मेनोपॉज (Menopause Diet) के दौरान स्वस्थ रहने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों को खाने की सलाह दी है, जो मेनोपॉज ते लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
मेनोपॉज के बाद महिलाओं को क्या खाना चाहिए? - What Foods Are Good For A Post Menopausal Woman in Hindi?
1. सोयाबीन - Soyabean
सोयाबीन में आइसोफ्लेवोन्स नामक फाइटोएस्ट्रोजेन होता है जो मेनोपॉज के लक्षणों जैसे हॉट फ्लैशेज और मूड स्विंग को कम करने में मदद कर सकता है।सोयाबीन प्रोटीन, फाइबर कैल्शियम और आयरन जैसे जरूरी पोषक तत्व से भरपूर होते हैं, जो मेनोपॉज के बाद हड्डियों को मजबूत रखने के लिए बहुत जरूरी है।
2. एवोकैडो - Avocado
एवोकैडो हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करके दिल से जुड़ी बीमारियों को होने से रोकने में मदद करते हैं। एवोकैडो का सेवन हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन ई उम्र बढ़ने से जुड़े ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करता है।
3. अजवाइन का पानी - Ajwain Water
अजवाइन का पानी अपने पाचन गुणों के लिए जाना जाता है, जिसके सेवन से गैस, ब्लोटिंग, और अपच की समस्या से राहत मिल सकता है, जो हार्मोनल बदलाव के कारण मेनोपॉज के दौरान आम होता है। ऐसे में अजवाइन का पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं को शांत करने, वजन कंट्रोल करने और शरीर को डिटॉक्स करने में में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें- 50 की उम्र के बाद इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 5 उपाय, बीमारियों से भी होगा बचाव
4. ब्रोकोली - Broccoli
ब्रोकोली कैल्शियम और विटामिन से भरपूर होता है, जो मेनोपॉज के बाद हड्डियों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या को रोकने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन K होता है, जो हड्डियों को मजबूत रखने के लिए बहुत जरूरी है।
5. अलसी के बीज - Flaxseeds
अलसी के बीज लिगनेन से भरपूर होते हैं, एक प्रकार का पौधा यौगिक जो शरीर में एस्ट्रोजन को बढ़ावा देता है। अलसी के बीज का सेवन करने से मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत है, जो दिल को स्वस्थ रखने में इंफ्लेमेशन की समस्या को कम करने में मदद करता है।
View this post on Instagram
मेनोपॉज के बाद इन खाद्य पदार्थों के अलावा मौसमी फलों, सब्जियों, साबुत अनाज जैसे से फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और अनहेल्दी खाद्य पदार्थों से परहेज करें। इसके साथ किसी भी तरह की समस्या होने पर अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
Image Credit- Freepik