Doctor Verified

50 की उम्र के बाद इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए अपनाएं डॉक्‍टर के बताए ये 5 उपाय, बीमार‍ियों से भी होगा बचाव

Mother's Day 2024: 50 की उम्र के बाद बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है। मांओं को स्‍वस्‍थ रखने और इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के कुछ आसान ट‍िप्‍स जान लें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
50 की उम्र के बाद इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए अपनाएं डॉक्‍टर के बताए ये 5 उपाय, बीमार‍ियों से भी होगा बचाव

Mother's Day 2024: 12 मई को मदर्स डे (Mother's Day 2024) मनाया जाएगा। मदर्स डे केवल एक द‍िवस नहीं है। यह एक तरीका है मांओं की ओर ध्‍यान देने का। काम की भाग-दौड़ में हम अक्‍सर यह भूल जाते हैं क‍ि हमारे माता-प‍िता तेजी से बुढ़ापे की ओर बढ़ रहे हैं। हमारी मांएं पूरे द‍िन काम में व्‍यस्‍त रहती हैं और अपने ल‍िए समय नहीं न‍िकाल पातीं। इसके चलते कई बार, उनके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर लापरवाही हो जाती है। एक उम्र के बाद, शरीर की इम्‍यून‍िटी कमजोर हो जाती है। इम्‍यून‍िटी कमजोर होने के कारण, बीमारी और इंफेक्‍शन का प्रकोप बढ़ जाता है। मां को सेहतमंद रखने के ल‍िए, कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं। इससे मां स्‍वस्‍थ रहेंगी और उन्‍हें बीमारी का खतरा नहीं रहेगा। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की। 

mother's day health tips

1. संतुलि‍त आहार लें- Take Balanced Diet 

50 के बाद, शरीर की इम्‍यूनि‍टी बढ़ाना चाहते हैं, तो हेल्‍दी डाइट लें। अपनी डाइट में फल, सब्‍ज‍ियां, होल ग्रेन्‍स, लीन प्रोटीन और हेल्‍दी फैट्स को शाम‍िल करें। ऐसी चीजों का सेवन करें ज‍िसमें व‍िटाम‍िन-सी, व‍िटाम‍िन-डी, ज‍िंक आद‍ि पोषक तत्‍व मौजूद हों। इसके अलावा शरीर की इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए हाइड्रेशन का भी ख्‍याल रखें। एक द‍िन में 7 से 8 गि‍लास पानी प‍िएं। 

इसे भी पढ़ें- Mother's Day 2024: इस मदर्स डे रखें मां की सेहत का खास ख्‍याल, काम आएंगे डॉक्‍टर के बताए ये 5 ट‍िप्‍स

2. हेल्‍थ चेकअप करवाती रहें- Focus on Regular Health Checkups          

शरीर की इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए समय-समय पर चेकअप करवाते रहें। थायराइड, डायब‍िटीज आद‍ि जांच करवाएं। ब्‍लड शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा और बीपी सामान्‍य रहेगा, तो रोग प्रत‍िरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद म‍िलेगी। समय पर जांच करवाते रहने से, बीमारी का पता सही समय पर चल जाता है और बीमारी को बढ़ने से रोका जा सकता है।

3. जरूरी सप्‍लीमेंट्स लें- Take Necessary Supplements 

शरीर की इम्‍यून‍िटी बढ़ाना चाहते हैं, तो डॉक्‍टर की सलाह पर सप्‍लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं। व‍िटाम‍िन-डी, व‍िटाम‍िन-सी, ज‍िंक आद‍ि सप्‍लीमेंट्स को ले सकती हैं। अगर शरीर में क‍िसी खास पोषक तत्‍व की कमी है, तो उसे दूर करने के ल‍िए सप्‍लीमेंट्स का सेवन फायदेमंद रहेगा। पोषक तत्‍वों की कमी के कारण भी शरीर की इम्‍यूनि‍टी कमजोर हो जाती है।

4. हाइजीन का ख्‍याल रखें- Follow Hygiene Tips 

50 के बाद, शरीर की इम्‍यूनि‍टी को बढ़ाना थोड़ा मुश्‍क‍िल हो सकता है। शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता को बढ़ाने के ल‍िए हाथों को न‍ियम‍ित रूप से साफ करें, अपने आसपास सफाई रखें और साफ हाथों से खाना खाएं। हाइजीन के साथ-साथ एक्‍सरसाइज को रूटीन में शाम‍िल रखकर भी आप शरीर की इम्‍यूनि‍टी बढ़ा सकते हैं। 

5. स्‍ट्रेस कम करें- Reduce Your Stress Level 

शरीर को रोगमुक्‍त रखने के ल‍िए तनाव को कम करना जरूरी है। अगर आप स्‍ट्रेस फ्री लाइफ चाहते हैं, तो मेड‍िटेशन और डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज को फॉलो करें। ऐसी चीज में मन लगाएं, जो आपकी हॉबी हो। आप खुश रहेंगी, तो इम्‍यून‍िटी भी कमजोर नहीं होगी। जो लोग तनाव में रहते हैं, वे अक्‍सर जल्‍दी बीमार‍ियों का श‍िकार हो जाते हैं। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।       

Read Next

Mother's Day 2024: सेल्फ केयर क्या है? जानें महिलाओं की सेहत के ल‍िए क्यों है यह जरूरी

Disclaimer