Doctor Verified

Mother's Day 2024: इस मदर्स डे रखें मां की सेहत का खास ख्‍याल, काम आएंगे डॉक्‍टर के बताए ये 5 ट‍िप्‍स

मदर्स डे पर मां को बेहतरीन तोहफा देना चाहते हैं, तो उनके स्‍वास्‍थ्‍य पर गौर करें। कुछ आसान ट‍िप्‍स फॉलो करके आप मॉम को हेल्‍दी मॉम बना सकते हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
Mother's Day 2024: इस मदर्स डे रखें मां की सेहत का खास ख्‍याल, काम आएंगे डॉक्‍टर के बताए ये 5 ट‍िप्‍स

Mother's Day 2024: 12 मई को मदर्स डे (Mother's Day 2024) मनाया जाता है। मदर्स डे केवल एक द‍िवस नहीं है। इस द‍िन हमें मह‍िलाओं की सेहत पर भी बात करना चाह‍िए। हमारी मांएं पूरे घर का ख्‍याल रखती हैं लेक‍िन उन्‍हें खुद की सुध लेने का समय नहीं म‍िल पाता। क‍िसी घडी की तरह वह द‍िन-रात काम करती हैं, लेक‍िन खुद के ल‍िए समय नहीं न‍िकाल पातीं। इसका बुरा असर उनकी सेहत पर पड़ता है। मांओं को स्‍वस्‍थ रखने के ल‍िए कुछ आसान ट‍िप्‍स फॉलो करने चाह‍िए। इन ट‍िप्‍स को हमारे साथ डॉक्‍टर ने शेयर क‍िया है। इस मदर्स डे अपनी मां को केवल बधाई न दें, बल्‍की उन्‍हें फ‍िट और हेल्‍दी बनने के ल‍िए प्रेर‍ित करें। चल‍िए जानते हैं मांओं के ल‍िए स्‍पेशल हेल्‍थ टि‍प्‍स। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के केयर इंस्‍टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फ‍िजिश‍ियन डॉ सीमा यादव से बात की।

health tips for mom

1. शरीर को एक्‍ट‍िव रखें- Importance of Staying Active For Mom 

मांओं के ल‍िए शरीर को एक्‍ट‍िव रखना जरूरी है। उन्‍हें रोज एक्‍सरसाइज करने के ल‍िए प्रेर‍ित करें। मांओं को रोज कम से कम 30 से 40 म‍िनट वॉक करना चाह‍िए। इसके अलावा मांओं को कार्ड‍ियो एक्‍सरसाइज और डंबल एक्‍सरसाइज भी करना चाह‍िए। शरीर को सेहतमंद रखने के ल‍िए एक्‍सरसाइज के साथ हेल्‍दी डाइट भी जरूरी है।

2. रेगुलर चेकअप करवाएं- Check Ups For Mom 

मांओं को समय-समय पर हेल्‍थ चेकअप करवाते रहना चाह‍िए। इससे वह अपना बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुन‍िश्‍च‍ित कर सकती हैं। उम्र बढ़ने के साथ मह‍िलाओं में थायराइड, हाई बीपी, डायब‍िटीज जैसी बीमार‍ियों का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमार‍ियों से बचने के ल‍िए हर 3 महीनों में एक बार चेकअप जरूर करवाएं। इसके अलावा मह‍िलाओं को हर साल ब्रेस्‍ट कैंसर से बचाव के ल‍िए पैप स्मीयर टेस्‍ट और हर 6 महीनों में सेल्‍फ ब्रेस्‍ट एग्‍जाम‍ करना चाह‍िए।   

3. मॉम को दें न्‍यूट्र‍िएंट्स र‍िच डाइट- Nutrients Rich Diet For Mom 

हमारी मांएं पूरे द‍िन काम करके थक जाती हैं। अगर आप उन्‍हें हेल्‍दी रखना चाहते हैं, तो उनकी डाइट में प्रोटीन युक्‍त आहार जैसे- दूध, अंडे, नट्स और सोया आदि‍ शाम‍िल करें। इसके अलावा मांओं को ताजे फल और सब्‍ज‍ियां खाना चाह‍िए। शरीर के ल‍िए हाइड्रेशन भी जरूरी है। पानी के अलावा ग्रीन टी, हर्बल टी आद‍ि का सेवन करें। अपनी डाइट में होल ग्रेन्‍स को शाम‍िल करें। दल‍िया, ब्राउन राइस, ओटमील, मक्‍के के आटे को भी डाइट में शाम‍िल करें। इसके अलावा मह‍िलाओं को कैल्‍श‍ियम और फाइबर र‍िच डाइट भी लेना चाह‍िए। 

इसे भी पढ़ें- नई मां बनी हैं, तो अपनाएं ये 5 हेल्दी टिप्स, मौसम में आए बदलाव से नहीं पड़ेंगी बीमार

4. हड्ड‍ियों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें- Healthy Bone Tips For Mom 

जैसे-जैसे मह‍िलाएं मेनोपॉज की ओर बढ़ती हैं, उनकी हड्ड‍ियां कमजोर होने लगती हैं। शरीर में हार्मोन्‍स की मात्रा गड़बड़ हो जाती है और हड्ड‍ियों में दर्द महसूस हो सकता है। हड्ड‍ियों को मजबूत बनाए रखने के ल‍िए व‍िटाम‍िन-डी और कैल्‍श‍ियम र‍िच डाइट लें। सुबह की धूप में सैर करें। सूरज से आपको व‍िटाम‍िन-डी म‍िलेगा, जो हड्ड‍ियों को स्‍वस्‍थ रखेगा।    

5. रोज एक्‍सरसाइज करें- Importance of Exercise For Mom 

हमारी मांएं खुद के ल‍िए समय नहीं न‍िकाल पातीं। लेक‍िन उनके ल‍िए एक्‍सरसाइज करना जरूरी है। एक्‍सरसाइज करने से शरीर का वजन कंट्रोल में रहता है। बीमार‍ियां नहीं होतीं और शरीर को इंफेक्‍शन से बचाया जा सकता है। बढ़ती उम्र के साथ शरीर की रोग प्रत‍िरोधक क्षमता घटने लगती है। इम्‍यून‍िटी को बनाए रखने के ल‍िए एक्‍सरसाइज करना जरूरी हैं। मांओं को रोज एक्‍सरसाइज करने के ल‍िए प्रेर‍ित करें। मह‍िलाओं को रोज कम से कम 50 से 60 म‍िनट एक्‍सरसाइज करना चाह‍िए। 

उम्‍मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।  

Read Next

नॉर्मल डिलीवरी के बाद वजाइनल पेन को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय, मिलेगा जल्द आराम

Disclaimer