Doctor Verified

नॉर्मल डिलीवरी के बाद वजाइनल पेन को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय, मिलेगा जल्द आराम

कुछ महिलाओं को नॉर्मल डिलीवरी के बाद वजाइना में दर्द महसूस हो सकता है। आगे जानते हैं इस दर्द को दूर करने के आसान उपाय
  • SHARE
  • FOLLOW
नॉर्मल डिलीवरी के बाद वजाइनल पेन को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय, मिलेगा जल्द आराम


How To Overcome Vaginal Pain After Normal Delivery: नॉर्मल डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को कई तरह की सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। इस दौरान महिलाओं को कुछ दिनों तक वजाइना के पास दर्द हो सकता है। दरअसल, नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाओं की वजाइना के आसपास के टिश्यू फट सकते हैं। ऐसे में कुछ दिनों तक उनको वजाइना व उसके आसपास के हिस्से में दर्द (Vaginal Pain) महसूस हो सकता है। नॉर्मल डिलीवरी के समय महिलाएं का ज्यादातर प्रेशर वजाइना पर होता है, जिस वजह से दर्द हो सकता है। लेकिन, धीरे-धीरे यह दर्द ठीक हो जाता है। इस समय कुछ महिलाओं को करीब 6 सप्ताह तक हल्की ब्लीडिंग (Light Bleeding) के लक्षण भी महसूस हो सकती हैं। इसके अलावा, महिलाओं को सूजन और ड्राइनेस की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। डॉक्टर के अनुसार पोस्टपार्टम पेरिनियल पेन की वजह से भी महिलाओ को वजाइना में दर्द महसूस हो सकता है। वजाइना और गुदा मार्ग के बीच के हिस्से को पेरिनियल कहा जाता है। जब नॉर्मल डिलीवरी होती है, तो कुछ महिलाओं को डिलीवरी के दौरान पेरिनयम हिस्से में कट लग जाता है, जिसे ठीक करने के लिए टांके लगाए जा सकते हैं। इसकी वजह से भी वजाइनल में दर्द महसूस हो सकता है। इस लेख में साईं पॉलीक्लीनिक की स्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर विभा बंसल से जानते हैं कि नॉर्मल डिलीवरी के बाद वजाइना में दर्द को कैसे दूर करें? 

नॉर्मल डिलीवरी के बाद वजाइनल पेन को कैसे कम करें - How To Overcome Vaginal Pain After Normal Delivery In Hindi 

ज्यादा से ज्यादा आराम करें

बच्चे के जन्म के बाद, आपके शरीर को ठीक होने और स्वस्थ होने के लिए समय की आवश्यकता होती है। ऐसे में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा आराम की आवश्यकता होती है। ज्यादा भारी कार्य न करें। कुछ महीनों तक आप दूसरों की मदद ले सकती हैं। वजाइना के आसपास के टिश्यू को रिपेयर के लिए आराम की आवश्यकता होती है। 

vaginal pain after normal delivery

सिट्ज बाथ 

डिलीवरी के बाद वजाइना के आसपास के हिस्से में हल्की सूजन (Swelling) बनी रहती है। इसको कम करने के लिए सिट्ज बाथ की सलाद दी जा सकती है। इसमें महिला को हल्के गुनगुने पानी में कुछ मिनट के लिए बैठने की सलाह दी जाती है। इससे सूजन और टिश्यू को आराम मिलता है। सिट्ज बाथ (sitz bath) से ब्लड सर्कुलेशन बढता है, इससे सूजन कम होने और टिश्यू तेजी से रिपेयर होने में मदद मिलती है। 

पेल्विक फ्लोर हल्के व्यायाम 

नॉर्मल डिलीवरी (Normal Delivery) के बाद महिलाओं को वजाइन में दर्द के साथ ही पेल्विक फ्लोर में की मांसपेशियों में भी दर्द हो सकता है। ऐसे में दर्द को कम करने के लिए महिलाएं कुछ सप्ताह के बाद हल्के व्यायाम से शुरुआत कर सकती हैं। 

हाइड्रेटेड रहें 

डिलीवरी के बाद महिलाओं को शरीर के हार्मोन को नॉर्मल में लाने के लिए हाइड्रेट रहना चाहिए। इसके लिए महिलाओं को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे शरीर को दोबारा से नॉर्मल स्थिति में आने में मदद मिलती है। साथ ही, वजाइना व शरीर में होने वाले अन्य दर्द तेजी से रिकवर (recover vaginal pain) होते हैं। 

पौष्टिक आहार का सेवन करें 

प्रेग्नेंसी और डिलीवरी से गुजरने के बाद महिलाओं की बॉडी को एक्सट्रा एनर्जी की आवश्यकता होती है। दरअसल, एनर्जी से शरीर तेजी से खुद को ठीक करता है। इस वजह से महिलाओं को संतुलित भोजन (changes in diet) के साथ ही फलों को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे शरीर के दर्द को दूर करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर-लो होने से महिलाओं को क्या जोखिम हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Vaginal Pain After Normal Delivery: डिलीवरी के बाद वजाइना में दर्द होना एक बेहद आम लक्षण है। इसे दूर करने के लिए आप ऊपर बताए उपायों को अपना सकते हैं। साथ ही, लाइफस्टाइल को सक्रिय बनाए रखें और पौष्टिक आहार का सेवन करें। कुछ सप्ताह रेस्ट करने से बॉडी तेजी से ठीक होती है।

Read Next

गर्भपात के बाद हो सकती है हैवी ब्‍लीड‍िंग, राहत के ल‍िए अपनाएं डॉक्‍टर के बताए ये 5 ट‍िप्‍स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version