Doctor Verified

प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर-लो होने से महिलाओं को क्या जोखिम हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर के असंतुलन से महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। आगे जानते हैं प्रेग्नेंसी में बीपी लो होने के जोखिम
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर-लो होने से महिलाओं को क्या जोखिम हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें


Low Blood Pressure During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में महिलाओं के स्वास्थ्य और अन्य स्थितियों के आधार पर अलग-अलग लक्षण महसूस हो सकते हैं। पहली बार कंसीव करने वाली महिलाओं के लिए यह एक अलग तरह की अहसास होता है। इस दौरान महिलाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से कई तरह के बदलावों का सामना करना पड़ता है। इस समय ब्लड प्रेशर का नॉर्मल होना बेहद आवश्यक होता है। लेकिन, कई बार कुछ महिलाओं को हाई ब्लड प्रेशर, तो कुछ को ब्लड प्रेशर लो होने की स्थिति का सामना करना पड़ता है। इस लेख में मणिपाल अस्पताल कीआब्सटेट्रिक्स और गायनकोलोजी कंसल्टेंट डॉ. विनीता दिवाकर से जानते हैं कि महिलाओं को ब्लड प्रेशर लो होने पर किस तरह के जोखिम का खतरा अधिक होता है। 

प्रग्नेंसी में ब्लड प्रेशर लो होने पर क्या जोखिम हो सकते हैं? - What Are The Risks Of Having Low Blood Pressure During Pregnancy In Hindi 

भ्रूण में ग्रोथ में रुकावट

प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर लो होने की वजह से प्लेसेंटा में ब्लड सर्कुलेशन कम (Low Blood Circulation) हो सकता है, जिससे गर्भ में पल रहे भ्रूण का विकास प्रभावित हो सकता है। साथ ही, भ्रूण को ऑक्सीजन और पोषक तत्वों की आपूर्ति में भी बाधा हो सकती है। कुछ गंभीर मामलों में जन्म के समय बच्चे का वजन कम हो सकता है। 

low blood pressure in pregnancy

समय से पहले जन्म लेना

प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर लो होने को बच्चे का जन्म निर्धारित समय से पहले होने का जोखिम अधिक होता है। गर्भाशय (यूट्रेस) में ब्लड सर्कुलेशन में कम होना प्रारंभिक संकुचन या झिल्ली के समय से पहले टूटने को ट्रिगर कर सकता है। इसकी वजह से बच्चे का निर्धारित समय से पहले जन्म हो सकता है। समय से पहले जन्म होने से बच्चे को श्वसन से जुड़ी समस्याएं, भोजन संबंधी कठिनाइयां और विकासात्मक देरी हो सकती है। 

हाइपोक्सिया

भ्रूण को ऑक्सीजन प्रदान करने के लिए ब्लड प्रेशर को नॉर्मल रखना बेहद जरूरी होता है। जब प्रेग्नेंसी में महिला का ब्लड प्रेशर  बहुत कम हो जाता है, तो इसकी वजह से हाइपोक्सिया हो सकता है। इससे बच्चे को ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। इससे भ्रूण को कई तरह की समस्याएं हो सकती है। 

चक्कर आना और गिरना

प्रेग्नेंसी में लो ब्लड प्रेशर से महिला को चक्कर आना (Dizziness during Pregnancy) और बेहोशी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। ऐसे में महिला किसी भी जगह गिर सकती है। इस दौरान गिरने से मां और अजन्मे बच्चे दोनों को चोट लग सकती है। इसलिए डॉक्टर महिलाओं को नियमित चेकअप की सलाह देते हैं। 

प्रेग्नेंसी में महिलाओं को होने वाली परेशानियां

प्रेग्नेंसी में महिलाओं के हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति को खराब माना जाता है। लेकिन, इस दौरान कुछ महिलाओं को बीपी लो होने की समस्या भी हो सकती है। गंभीर हाइपोटेंशन (Hypotension) से अंगों में हाइपोपरफ्यूजन हो सकता है, जिससे ब्रेन, किड़नी और लिवर जैसे महत्वपूर्ण अंगों के कार्य प्रभावित हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में लिवर की समस्याएं क्यों होती हैं? डॉक्टर से जानें कारण

Low Blood Pressure During Pregnancy: प्रेग्नेंसी में ब्लड प्रेशर लो होने से महिला को मितली, उल्टी और जी मिचलाने की समस्या भी हो सकती है। इसके साथ ही, कमजोरी और थकान महसूस होती है। इस समय बच्चे और मां के जीवन पर होने वाले जोखिम को कम करने के लिए आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए। 

Read Next

डायबिटीज से पीड़ित महिलाएं प्रेग्नेंसी प्लान कैसे करें? मानें डॉक्टर की सलाह

Disclaimer