
How Can Low Blood Pressure Affect Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी के दिनों में हर महिला को अपने स्वास्थ्य का बहुत ज्यादा ख्याल रखना हाता है। ऐसा न किया जाए, तो गर्भ में पल रहे शिशु पर बुरा असर पड़ सकता है। असल में, प्रेग्नेंसी के दौरान महिला जो खाती हैं, जैसी लाइफस्टाइल फॉलो करती है। यह सब उनके शिशु को प्रभावित करती है। इसी तरह, अगर महिला को किसी तरह की बीमारी है, तो उसे नेगेटिव असर भी शिशु की मेंटल-फिजिकल हेल्थ पर पड़ता है। इसलिए, जरूरी है कि महिलाएं इन दिनों पूरा ध्यान रखें। हालांकि, इस बात को नजअंदाज नहीं किया सकता है कि कई महिलाओं को प्रेग्नेंसी से पहले या प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ मेडिकल कंडीशंस हो जाती हैं, जैसे डायबिटीज या ब्लड प्रेशर। खासकर, लो ब्लड प्रेशर की बात करें, तो माना जाता है कि गर्भावस्था में यह समस्या होना सही नहीं है। वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं लो ब्लड प्रेशर प्रेग्नेंसी को किस तरह प्रभावित करता है?
लो ब्लड प्रेशर प्रेग्नेंसी को कैसे प्रभावित करता है?- How Can Low Blood Pressure Affect Pregnancy In Hindi
प्रेग्नेंसी के दौरान लो ब्लड प्रेशर (low Blood Pressure) या हाई ब्लड प्रेशर, दोनों ही स्थितियां नहीं होनी चाहिए। विशेषकर, लो ब्लड प्रेशर की बात करें, तो यह महिला के गर्भ पर बहुत बुरा असर डाल सकता है। इस पर डॉ. का कहना है, "गर्भावस्था के दौरान लो ब्लड प्रेशर यानी हाइपोटेंशन नहीं होना चाहिए। यह प्लेसेंटा में ब्लड फ्लो कम करके गर्भावस्था को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है। इससे भ्रूण का विकास बाधित होता है, जन्म के समय शिशु का वजन कम हो सकता है। इसी तरह, कई अन्य परेशानियां भी हो सकती हैं। यहां तक कि कुछ गंभीर मामलों में, समय से पहले प्रसव या स्टिल बर्थ का खतरा भी बढ़ सकता है। लो ब्लड प्रेशर (low BP) होने पर गर्भवती महिला को कई शारीरिक समस्याएं भी होती रहती हैं, जैसे चक्कर आना, थकान और बेहोशी आदि। यही नहीं, लो ब्लड प्रेशर की वजह से महिला के लिए सहज तरीके से रोजमर्रा के कामकाज करना भी मुश्किल हो जाता है।" नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, गर्भावस्था में लो ब्लड प्रेशर होना सही नहीं है। इससे पेरिनेटल डेथ का रिस्क बढ़ जाता है। पेरिनेटल डेथ का मतलब है स्टिल बर्थ होना या जन्म के शिशु की मृत्यु हो जाना।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड प्रेशर-लो होने से महिलाओं को क्या जोखिम हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें
गर्भावस्था में लो ब्लड प्रेशर का कारण- Causes Of Low Blood Pressure During Pregnancy In Hindi
गर्भावस्था में किस महिला को कौन-सी बीमारी हो जाए, यह ठीक-ठीक कहा नहीं जा सकता है। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि प्रेग्नेंसी के दौरान महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इन्हीं बदलावों के कारण महिला अक्सर परेशान और असहज रहती है। यहां हम जानेंगे कि आखिर गर्भावस्था में लो ब्लड प्रेशर होने का कारण क्या होता है? Pregnancy Me BP Low Kyu Hota Hai-
- प्रेग्नेंसी में लो ब्लड प्रेशर होने का एक मुख्य हार्मोनल बदलाव को माना जाता है। गर्भावस्था में प्रोजेस्टेरोन और रिलैक्सिन का प्रोडक्शन बढ़ जाता है। ये हार्मोन्स ब्लड वेसल्स को रिलैक्स कर फैला देते हैं। इसकी वजह से ब्लड प्रेशर का स्तर कम हो सकता है।
- प्रेग्नेंसी में लो ब्लड प्रेशर का एक बड़ा कारण डिहाइड्रेशन को भी माना जाता है। सामान्य लोगों के लिए भी डिहाइड्रेट होना सही नहीं है। ऐसा होने पर सिरदर्द, सिर घूमना आदि समस्याएं हो सकती हैं। प्रेग्नेंसी में बॉडी डिहाइड्रेट होने पर लो ब्लड प्रेशर का रिस्क बना रहता है।
- प्रेग्नेंसी में लो ब्लड प्रेशर उन महिलाओं को भी होता है, जिनके शरीर में रेड ब्लड काउंट कम होता है यानी जिन्हें एनीमिया होता है। एनीमिया अपने आप में गंभीर समस्या है। गर्भावस्था में एनीमिया होने पर पूरी बॉडी में ऑक्सीजन सप्लाई सही तरह से नहीं होती है, जिससे बच्चे का विकास बाधित होता है।
- प्रेग्नेंसी में लो ब्लड प्रेशर की परेशानी उन लोगों को भी हो सकती है, जो लंबे समय से किसी तरह की दवा ले रही हैं। असल में, कई बार दवाओं के प्रभाव से भी ब्लड प्रेशर का स्तर गिर जाता है। अगर आप कोई दवा ले रही हैं, जिससे सिर घूमना और थकान जैसी दिक्कतें हो रही हैं। तो बेहतर होगा कि आप एक बार डॉक्टर से संपर्क कर अपना ट्रीटमेंट करवाएं।
All Image Credit: Freepik
Read Next
प्रेग्नेंसी में अक्सर होता है इन 5 स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा, गर्भवती महिलाएं ऐसे बरतें सावधानी
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version