How Does Low And High Blood Pressure Affect Periods In Hindi: ब्लड प्रेशर लो हो या हाई। दोनों ही स्थितियां हमारे स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होती हैं। ब्लड प्रेशर का सामान्य बना रहना जरूरी होता है। इससे हमारे हार्ट और शरीर के अन्य फंक्शन सुचारू ढंग से कार्य करते हैं। लेकिन, अगर किसी को लो या हाई ब्लड प्रेशर हो जाता है, तो इससे शरीर को कई तरह के नुकसान होने लगते हैं। जैसे, हमारे सभी अहम ऑर्गन क्षतिग्रस्त होने लगते हैं। इसमें हार्ट, किडनी और ब्रेन शामिल है। यहां तक कि ब्लड प्रेशर की परेशानी के कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेलियर और किडनी से संबंधित बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। तो क्या लो-ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड प्रेशर महिलाओं के पीरियड्स को भी प्रभावित करते हैं? वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं लो-ब्लड प्रेशर और हाई ब्लड प्रेशर किस तरह पीरियड्स पर असर डालते हैं।
हाई ब्लड प्रेशर किस तरह पीरियड्स प्रभावित करते हैं?- Does High Blood Pressure Affect Menstrual Cycle In Hindi
हाई ब्लड प्रेशर, जिसे हम हाइपरटेंशन के नाम से भी जानते हैं। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस होने लगता है। ध्यान रखें कि महिलाओं के शरीर के लिए हार्मोनल संतुलन होना बहुत जरूरी है। ऐसा न होने पर महिलाओं के पीरियड्स इफेक्ट हो जाते हैं।
1. इर्रेगुलर पीरियड्स होना (Irregular Periods)
हाई ब्लड की वजह से कई हार्मोन में उतार-चढ़ाव देखे जा सकते हैं, जैसे एल्डोस्टेरोन, कॉर्टिसोल, एड्रेनालाईन और नॉरएड्रेनालाईन और थायरइड हार्मोन। जब इन हार्मोनों में अंसतुलन बढ़ जाता है, तो इसकी वजह से पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं। इसका मतलब है कि हाई ब्लड प्रेशर की वजह से कभी पीरियड्स एक महीने में कई बार होते हैं या कई-कई महीनों तक पीरियड्स नहीं होते हैं।
इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर से प्रभावित हो सकती है प्रजनन क्षमता, एक्सपर्ट से जानें कैसे?
2. हैवी ब्लीडिंग होना (heavy Bleeding)
हाई ब्लड प्रेशर के कारण महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग का सामना भी करना पड़ सकता है। सवाल है, ऐसा कैसे होता है? वास्तव में, हाई ब्लड प्रेशर की वजह ब्लड वेसल्स डैमेज हो जाती हैं। ऐसा ही यूट्रस और ओवरीज में मौजूद धमनियों के साथ भी होता है। इससे पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो प्रभावित होता है। नतीजतन, हैवी ब्लीडिंग होने का जोखिम बढ़ जाता है।
3. पीरियड्स बंद होना (Cessation Of Periods)
हाई ब्लड प्रेशर के कारण स्थाई रूप से पीरियड्स बंद भी हो सकते हैं। शायद यह जानकारी आपको हैरान करे। लेकिन, यह सच है कि हाई ब्लड प्रेशर के कारण जो यूट्रस और ओवरीज में मौजूद धमनियां प्रभावित होने के कारण पीरियड्स स्थाई रूप से बंद हो सकते हैं। इस स्थिति को एमेनोरिया कहा जाता है। यह एक तरह का मेनोपॉज हो जाता है, जो हाई ब्लड प्रेशर के कारण होता है।
इसे भी पढ़ें: पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग और परेशानी के क्या कारण हो सकते हैं? जानें बचाव के उपाय
लो ब्लड प्रेशर किस तरह पीरियड्स प्रभावित करते हैं?- Does Low Blood Pressure Affect Periods In Hindi
हाई ब्लड प्रेशर की ही तरह, लो ब्लड प्रेशर भी पीरियड्स को प्रभावित कर सकते हैं। अगर किसी को लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो उन्हें पीरियड्स के दौरान चक्कर आना, सिर घूमना, भारीपन और बेहोश होने जैसी समस्या हो सकती है। आपको बता दें कि लो ब्लड प्रेशर भी हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकता है। ऐसे में आप को हैवी ब्लीडिंग की दिक्कत हो सकती है। अगर समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए, तो इस स्थिति में महिला को एनीमिया जैसी बीमारी हो सकती है। एनीमिया वह बीमारी है, जिसमें रेड ब्लड सेल काउंट कम हो जाता है। ध्यान रखें कि एनीमिया की वजह से बॉडी में ऑक्सीजन का स्तर भी प्रभावित होता है।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version