Blood Pressure Rise During Winter: हाई ब्लड प्रेशर एक गंभीर समस्या है और खानपान में गड़बड़ी व खराब जीवनशैली के कारण इस परेशानी का खतरा सबसे ज्यादा रहता है। आमतौर पर ब्लड प्रेशर बढ़ने की शुरुआत में कोई गंभीर लक्षण नहीं दिखते हैं। जैसे-जैसे यह बीमारी बढ़ती है, मरीज गंभीर परेशानियों का शिकार हो जाता है। हाई ब्लड प्रेशर हार्ट अटैक का एक बड़ा कारण है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर कितना ब्लड प्रेशर होने से हार्ट अटैक आने का खतरा बढ़ जाता है। स्मोकिंग, शराब का सेवन और अनियंत्रित जीवनशैली के कारण युवाओं में भी हाई बीपी की समस्या का खतरा बढ़ रहा है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट से जुडी तमाम बीमारियों का खतरा रहता है। सर्दियों के मौसम में ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, आइये डॉक्टर से समझते हैं सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ना कितना खतरनाक है?
क्या सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ना नॉर्मल है?- Blood Pressure Rise During Winter Causes in Hindi
ब्लड प्रेशर को निर्धारित करने के लिए दो चीजों को मॉनिटर किया जाता है- पहला हार्ट द्वारा पंप किया गया ब्लड और दूसरा धमनियों में ब्लड प्रेशर के खिलाफ रेजिस्टेंस या दबाव की क्षमता। जिन लोगों की नसें या धमनियां संकरी हो जाती हैं या कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर ब्लाक हो जाती हैं, उन्हें हाई बीपी का खतरा ज्यादा रहता है। लखनऊ के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ केके कपूर कहते हैं, "ब्लड प्रेशर की रेंज अगर सिस्टोलिक - 120 mmHg और डायास्टोलिक - 80 mm Hg है, तो यह नॉर्मल होता है। लेकिन सर्दियों में ब्लड प्रेशर अगर सिस्टोलिक - 130 से 139 mm Hg के बीच और डायास्टोलिक - 80 से 90 mm Hg के बीच है, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।" ब्लड प्रेशर की रेंज में मामूली बदलाव कुछ समय के लिए रहता है, लेकिन सर्दी के मौसम में हमेशा ब्लड प्रेशर बढ़ा रहना गंभीर होता है।
इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं साइलेंट, ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज
ठंड के मौसम में धमनियां सिकुड़ जाती हैं, इसकी वजह से ब्लड फ्लो प्रभावित होता है और यही हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनता है। लेकिन यह स्थिति ज्यादा समय के लिए नहीं रहती है, कुछ समय बाद शरीर का तापमान बढ़ने पर ब्लड प्रेशर अपने-आप सामान्य हो जाता है। अगर सर्दियों में ब्लड प्रेशर की रीडिंग हमेशा हाई रहती है, तो तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर क्यों होता है? आसान भाषा में जानें शरीर में कैसे होती है इस बीमारी की शुरुआत
सर्दियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने के लक्षण- High Blood Pressure Symptoms in Hindi
- आंखों का लाल होना
- तेज सिरदर्द
- सीने में तेज दर्द
- घबराहट और बेचैनी
- कानों में गर्माहट
- आंखों का विजन ब्लर होना
- शरीर का बैलेंस बिगड़ना
ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या में डॉक्टर मरीजों को कुछ दवाओं का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन इसके साथ ही आपको जीवनशैली और खानपान में जरूरी सुधार करने की सलाह भी दी जाती है। हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए आपको संतुलित और पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए और नियमित रूप से व्यायाम या योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए। सर्दियों में लंबे समय तक हाई बीपी होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)