Does Menopause Increase Risk of High Blood Pressure in Hindi: मेनोपॉज महिलाओं में होने वाली एक सामान्य स्थिति है। कुछ महिलाओं में मेनोपॉज के लक्षण जल्दी दिखाई दे सकते हैं तो वहीं, कुछ महिलाओं में मेनोपॉज देर से आता है। मेनोपॉज होने पर आमतौर पर महिलाओं के एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन लेवल में बदलाव आता है। मेनोपॉज होने पर महिलाओं की शरीर में कई तरह के बदलाव दिखाई देते हैं। कुछ महिलाओं का वजन बढ़ जाता है तो वहीं, कुछ महिलाओं में पीरियड्स अनियंत्रित हो जाते हैं और नींद नहीं आने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
कुछ लोगों के मन में यह शंका रहती है कि क्या मेनोपॉज के दौरान महिलाओं में हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपके मन में भी यह सवाल रहता है तो इसके लिए इस लेख को जरूर पढ़ें। हालांकि, कुछ मामलों में मेनोपॉज के दौरान हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ जाता है। आइये नई दिल्ली स्थित शांता फर्टिलिटी सेंटर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभा सिंह से जानते हैं क्या वाकई मेनोपॉज के दौरान हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है? (Menopause and High Blood Pressure in Hindi) -
क्या वाकई मेनोपॉज के दौरान हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है?
डॉक्टर के मुताबिक मेनोपॉज के दौरान हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। दरअसल, मेनोपॉज के दौरान के दौरान महिलाओं के शरीर में कई प्रकार के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिस कारण हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन जैसी समस्या का जोखिम बढ़ सकता है। ऐसे में एस्ट्रोजन और प्रोसेस्टेरॉन हार्मोन कम होने लगते हैं, जिस कारण न केवल वजन बढ़ने लगता है, बल्कि हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर बढ़ने से कई बार न केवल हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ता है, बल्कि कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ सकता है।
मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर के बीच क्या संबंध है?
मेनोपॉज होने पर रक्त वाहिकाएं सख्त हो जाती हैं, जिससे वैस्कुलर रेजिस्टेंस हो सकता है। इस स्थिति में हार्ट शरीर के अन्य अंगों तक खून पहुंचाने में असमर्थ हो जाता है। इससे कई बार हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। हार्मोन्स में होने वाले बदलावों के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे हाइपरटेंशन की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि मेनोपॉज के दौरान कई महिलाओं का वजन बढ़ जाता है और वजन बढ़ने के चलते उनका ब्लड प्रेशर भी हाई हो जाता है।
इसे भी पढ़ें - मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को हो सकती हैं मुंह से जुड़ी ये समस्याएं? जानें डॉक्टर से
मेनोपॉज के दौरान हाई ब्लड प्रेशर को कैसे कम करें?
- मेनोपॉज के दौरान हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए आपको डाइट में बदलाव करने की जरूरत है।
- हाई ब्लड प्रेशर कम करने के लिए आपको नमक का सेवन सीमित करना चाहिए।
- हाई बीपी कम करने के लिए आपको स्मोकिंग करने के साथ-साथ स्ट्रेस को कम करने की जरूरत है।
- हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए आपको नियमित तौर पर योग, स्ट्रेचिंग और एक्सरसाइज करनी चाहिए।
- अगर आप जरूरत से ज्यादा दवाओं का सेवन कर रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह के बाद दवाओं का सेवन कम करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version