Doctor Verified

हाई और लो ब्लड प्रेशर का लिबिडो ( कामेच्छा) पर क्या प्रभाव पड़ता है? जानें डॉक्टर से

हाई और लो ब्लड प्रेशर के लिबिडो पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसा क्यों होता है और इनके बीच क्या कनेक्शन है? आइए जानते हैं विस्तार से-
  • SHARE
  • FOLLOW
हाई और लो ब्लड प्रेशर का लिबिडो ( कामेच्छा) पर क्या प्रभाव पड़ता है? जानें डॉक्टर से


How Do High And Low Blood Pressure Affect Libido In Hindi: ब्लड प्रेशर का संतुलित रहना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर ब्लड प्रेशर नियंत्रण में नहीं रहता है, तो हमारे स्वास्थ्य पर इसका नेगेटिव असर पड़ता है। जैसे हाइपरटेंशन यानी हाई ब्लड प्रेशर के कारण हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी डैमेज और आंखों की रोशनी का कमजोर होना जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। वहीं, हाइपोटेंशन यानी लो ब्लड प्रेशर की वजह से थकान, कमजोरी, चक्कर आना, ब्रेन में सही तरह से ब्लड फ्लो न होना आदि समस्याएं होने लगती हैं। इस तरह की तमाम समस्याओं से बचना है, तो अपने ब्लड प्रेशर के स्तर को संतुलन में बनाए रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि हाई और लो ब्लड प्रेशर के कारण लिबिडो पर भी असर पड़ता है? जी, हां ऐसा होता है। मगर यह जान लेना आवश्यक है कि आखिर हाई और लो ब्लड प्रेशर का लिबिडो पर किस तरह असर पड़ता है? जानें शारदा हॉस्पिटल में वरिष्ठ सलाहकार-आंतरिक चिकित्सा डॉ. भूमेश त्यागी से।

हाई ब्लड प्रेशर का लिबिडो पर क्या असर पड़ता है?- How Do High Blood Pressure Affect Libido In Hindi

How do High and low blood  1 (1)

ब्लड फ्लो कम होता हैः हाई ब्लड प्रेशर की वजह से ब्लड वेसल्स कमजोर और क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। इस वजह से बॉडी में ब्लड फ्लो बाधित होने लगता है। जेनिटल एरिया में भी ब्लड फ्लो की दिक्कत बनी रहती है। यही कारण है कि हाई ब्लड प्रेशर के कारण पुरुषों में इरेक्टाइल डिस्फंक्शन की दिक्कत हो जाती है। हालांकि, यह कोई स्थाई समस्या नहीं होती है। अगर ब्लड प्रेशर को संतुलित किया जाए, तो इरेक्शन की परेशानी से बचा जा सकता है।

दवा का प्रभावः जो लोग लंबे समय तक हाई ब्लड प्रेशर की दवा ले रहे हैं, उनकी लिबिडो पर भी बुरा असर पड़ता है। जैसा कि पुरुषों में ब्लड फ्लो कम होने की वजह से जेनिटल एरिया में दिक्कत आने लगती है। इसी तरह, महिलाओं में भी लंबे समय तक हाई बीपी की दवा लेने की वजह से वजाइनल लुब्रिकेशन कम हो जाता है, वजाइनल ड्राइनेस बढ़ने लगती है और अराउसल में भी कमी आ जाती है। कुल मिलाकर, आप कह सकते हैं कि हाई बीपी की वजह से पुरुष और महिलाओं, दोनों में लिबिडो पर नेगेटिव असर पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: लो ब्लड प्रेशर के कारण पुरुषों की सेक्सुअल लाइफ कैसे प्रभावित होती है? समझें डॉक्टर से

लो ब्लड प्रेशर का लिबिडो पर क्या असर पड़ता है?- How Do Low Blood Pressure Affect Libido In Hindi

हाई ब्लड प्रेशर की ही तरह, लो ब्लड प्रेशर की समस्या होने पर भी लिबिडो पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। लो ब्लड प्रेशर होने पर भी ब्लड फ्लो बाधित होता है। हालांकि, इसके मामले कम देखने को मिलते हैं। लेकिन, अगर कोई लंबे समय तक लो ब्लड प्रेश्र से पीड़िते है, तो उनमें भी ब्लड फ्लो की परेशानी हो सकती है। इससे लिबिडो में कमी आना स्वाभाविक हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जेनिटल एरिया में भी ब्लड फ्लो पर बुरार असर पड़ता है। ध्यान रखें, ऐसा महिला और पुरुष दोनों के साथ हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर का सिर्फ दिल पर ही नहीं दिमाग पर भी होता है बुरा असर

लो लिबिडो होने पर क्या करें?

अगर आपको लग रहा है कि हाई या लो ब्लड प्रेशर की वजह से कामेच्छा में कमी आ रही है, तो इस संबंध में डॉक्टर से मिलने में देरी न करें। वे आपको नियमित रूप से कुछ एक्सरसाइज करने की सलाह देंगे, बैलेंस्ड डाइट लेने को कहेंगे और तनाव को मैनेज करने के बारे में भी बताएंगे। इस तरह आप ब्लड प्रेशर के मरीज होने के बावजूद लिबिडो के स्तर में बढ़ोत्तरी कर सकेंगे।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या ब्लड प्रेशर की दवाइयों से किडनी को नुकसान हो सकता है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer