
Right Time To Take Shower After Normal And Cesarean Delivery in Hindi: प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए एक महत्वपूर्ण समय होता है। इस समय में महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। साथ ही, भ्रूण का विकास लगातार हो रहा होता है तो ऐसे में भी महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं, डिलीवरी के बाद भी महिलाओं को अपनी और बच्चे की सेहत के लिए कई तरह की सावधानियां बरतनी होती है। नॉर्मल और सिजेरियन डिलीवरी के बाद कई महिलाओं के मन में प्रश्न उठता है कि उन्हें कितने समय के बाद नहाना चाहिए। हालांकि, इस प्रश्न का जवाब घर की बुजुर्ग महिलाएं अलग-अलग दे सकती हैं। लेकिन, हर महिला की स्थिति अलग-अलग होती है। इस लेख में इंस्टाग्राम में लोगों को बच्चों की सेहत से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली पीडियाट्रिशियन डॉक्टर ऋतु सिंह से जानते हैं कि नॉर्मल और सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को कितने समय के बाद नहाना (when should you shower after giving birth) चाहिए।
नॉर्मल और सिजेरियन डिलीवरी के महिलाओं को कब नहाना चाहिए? - Right Time To Take Shower After Normal And Cesarean Delivery in Hindi
डिलीवरी के बाद महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। इस दौरान महिलाओें के हार्मोन दोबारा से नॉर्मल आना शुरू होते हैं। वहीं, महिलाओं को नवजात शिशु को भी लगातार फीड कराना होता है। ऐसे में डिलीवरी के तुरंत बाद महिलाओं को नहीं नहाना चाहिए। डॉक्टर रितू के अनुसार नॉर्मल डिलीवरी के बाद महिलाएं 24 घंटे के बाद नहा सकती हैं।
जबकि, सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को 72 घंटों के बाद नहाने की सलाह दी जाती है। इस दौरान महिलाओं को पेट में टांके लगे होते हैं। जिनमें इंफेक्शन का खतरा अधिक होता है। इस दौरान महिलाओं को नहाते समय टांकों पर लगे बैंडेज को चेंज कराना चाहिए।
वहीं, कुछ महिलाएं नहाने के बाद घी का उपयोग करती हैं। लेकिन, इससे स्किन इंफेक्शन होने का खतरा अधिक रहता है। साथ ही, यह इंफेक्शन महिला से बच्चे के ट्रांसफर हो सकता है। इस तरह के संक्रमण को उली वली इंफेक्शन कहा जाता है। नहाने के बाद किसी भी तरह के ऑयल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यदि, रुखापन ज्यादा हो तो ऐसे में मॉस्चाराजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेकिन, हर महिलाओं को डिलीवरी के बाद शरीर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
डिलीवरी के बाद महिलाओं को किस तरह की सावधानी बरतनी चाहिए - Precaution Tips After Delivery In Hindi
- डिलीवरी के बाद नहाने के बारे में डॉक्टर से सलाह ले सकती हैं।
- नहाने के बाद आप एंटीसेप्टिक का उपयोग कर सकती हैं, लेकिन इसके लिए डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।
- यदि, महिला को बुखार, बदन दर्द या टांकों में दर्द हो तो डॉक्टर से चेक कराएं।
- नॉर्मल डिलीवरी या सिजेरियन के बाद हल्के गुनगुने पानी से स्नान करें। ज्यादा ठंडे या गर्म पानी का इस्तेमाल न करें।
इसे भी पढ़ें: नॉर्मल डिलीवरी के दौरान दर्द को कैसे कम करें? डॉक्टर से समझें
View this post on Instagram
When Should You Shower After Giving Birth: डिलीवरी के बाद सही समय पर और सही तरीके से नहाना न केवल मां के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि उन्हें एनर्जी भी प्रदान करता है। इस दौरान खुद की देखभाल को प्राथमिकता दें और स्वास्थ्य से जुड़े हर निर्णय में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version