Doctor Verified

क्या सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद दही खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें फायदे-नुकसान

Can I take curd after a C-section Delivery: भारतीय घरों में सी-सेक्शन डिलीवरी होने के बाद महिलाओं को दही खाने से मना किया जाता है। लेकिन क्या वाकई ऐसा होना चाहिए?  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद दही खा सकते हैं? डॉक्टर से जानें फायदे-नुकसान


Can I take curd after a C-section Delivery: नॉर्मल डिलीवरी के मुकाबले सी-सेक्शन यानि की सिजेरियन डिलीवरी को बहुत कठिन माना जाता है। सी-सेक्शन डिलीवरी में पेट की 7 परतों को काटकर बच्चे को बाहर निकाला जाता है। यही वजह है कि नॉर्मल डिलीवरी के मुकाबले सी-सेक्शन के बाद महिलाओं को रिकवर होने में काफी लंबा वक्त लगता है। सी-सेक्शन डिलीवरी के तुरंत बाद महिलाओं को कई तरह की शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार इसकी वजह से उठने-बैठने और तेज चलने में भी परेशानी होती है। ऐसे में खानपान और आराम के जरिए ही महिलाएं तेजी से रिकवर कर पाती हैं। सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद टांके पक न जाए, टांकों में किसी तरह की खुजली या जलन जैसी समस्याएं न हो, इसके लिए महिलाओं के खानपान में कई तरह की पाबंदियां लगाई जाती हैं। 

ज्यादातर भारतीयों घरों में सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद महिलाओं को खिचड़ी, दलिया और उपमा जैसी चीजें खिलाई जाती है, ताकि ऑपरेशन के टांकों में किसी तरह की परेशानी न आए। सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद महिलाओं को खट्टी चीजें खासकर दही खाने से मना किया जाता है। घर की बुजुर्ग महिलाओं का मानना होता है कि सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद महिलाएं अगर दही खाएं तो इससे टांकों पर असर पड़ता है और वह पक जाते हैं। लेकिन क्या वाकई ऐसा होता है। आज हम आपको इसी दावे की सच्चाई के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद नहीं हो रहा है ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन, तो जानें इसके पीछे का कारण

 

curd-after-c-section-ins

क्या सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद दही खा सकते हैं?- Can I take curd after a C-section Delivery

गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर तान्या गुप्ता ने हालही में सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद दही खाना चाहिए या नहीं इसकी जानकारी का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। डॉ. तान्या का कहना है कि सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद दही खाना बिल्कुल सुरक्षित है। दही खाने से ऑपरेशन के दौरान लगाए गए टांके पर किसी तरह का असर नहीं पड़ता है और यह उन्हें पकाता नहीं है। डॉ. तान्या की मानें तो सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद  दही, छाछ और खट्टी चीजों का सेवन करने से पाचन क्रिया ठीक होती है और यह पेट की गर्मी को कम करता है। दरअसल, सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद महिलाओं को रिकवर होने के लिए कई तरह की एंटीबायोटिक्स दिए जाते हैं। ज्यादा मात्रा में दवाओं का सेवन करने की वजह से पेट में गर्मी पैदा होने लगती है। इस गर्मी को शांत करने में दही और खट्टे फल बहुत फायदेमंद होते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं यह गट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देकर पाचन से जुड़ी परेशानियों से बचाते हैं। इतना ही नहीं सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद दही खाने से पेट की परत को ठंडक मिलती है। यह टांकों को तेजी से भरने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी में कितने टांके लगते हैं? डॉक्टर से जानें कैसे करें इनकी देखभाल

 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dr Tanya Gupta (@dr_tanyagupta_obsgynae)

सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद क्या खाना चाहिए?- What to eat after C-section delivery?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ के अनुसार, सी-सेक्शन से डिलीवरी के बाद महिलाओं को ज्यादा मात्रा में फाइबर युक्त आहार का सेवन करना चाहिए। फाइबर मल को मुलायम बनाकर इसकी त्याग की प्रक्रिया को आसान करता है। इसके लिए डाइट में मूंगफली, छोले, दाल और राजमा जैसी चीजों को शामिल करें। 

All Image Credit: Freepik.com

 

 

 

 

Read Next

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा होता है एंग्जाइटी डिसऑर्डर, जानें इसके कारण

Disclaimer