How Long Does Dissolvable Stitches Take To Dissolve In C-Section In Hindi: आमतौर पर दो तरह की डिलीवरी होती है। नेचुरल और सी-सेक्शन। इन दिनों किसी न किसी जटिलता के कारण कई महिलाओं को सी-सेक्शन यानी सिजेरियन डिलीवरी करवानी पड़ती है। इससे कई तरह के रिस्क जुड़े होते हैं। बहरहाल, एक समय तकसिजेरियन डिलीवरी के बाद ऐसे टांके लगाए जाते थे, जिन्हें निकलवाने के लिए महिला को एक बार फिर दर्दभरी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। लेकिन, मौजूदा समय में सिजेरियन डिलीवरी के बाद घुलनशील टांकों का उपयोग किया जाता है। यह ऐसे टांके होते हैं, जो एक निश्चित समय बाद घुल जाते हैं। अच्छी बात यह है कि इस तरह के टांकें घुलने के दौरान किसी तरह का दर्द नहीं देते हैं और जख्म की रिकवरी भी तेजी से होती है। मगर यहां सवाल उठता है कि सिजेरियन डिलीवरी में लगाए जाने वाले घुलनशील टांके कितने समय में घुलते हैं? क्या इन्हें सामान्य टांकों की तुलना में अधिक समय लगता है या कम? इससे रिकवरी कितनी तेजी से होती है? आइए, जानते हैं इसी तरह के तमाम सवालों के बारे में-
सिजेरियन डिलीवरी में लगाए जाने वाले घुलनशील टांके क्या होते हैं?- How Long Does Dissolvable Stitches Take To Dissolve In C-Section In Hindi
वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता के अनुसार, "घुलनशील टांकों को हम अंग्रेजी में डिजॉल्व स्टिचेस कहते हैं। यह विभिन्न मैटीरियल से बनता है, जैसे सिंथेटिक पोलिमर और एनिमल प्रोटीन। असल में, इसमें ऐसे केमिकल्स का उपयोग किया जाता है, जो शरीर द्वारा एब्जॉर्ब कर लिया जाता है, जिससे ये डिजॉल्व हो जाती हैं। जैसे-जैसे वक्त बीतता जाता है, ये टांकें शरीर द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है और महिला को इन्हें रिमूव करने के लिए खासतौर पर डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होती है। वहीं, गैर घुलनशील टांकों में नाइलोन और सिल्क जैसे मटीरियल का उपयोग किया जाता है। इन्हें निकलवाना पड़ता है और यह प्रक्रिया काफी दर्दभरी भी होती है।"
इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी में कितने टांके लगते हैं? डॉक्टर से जानें कैसे करें इनकी देखभाल
सिजेरियन डिलीवरी में लगाए जाने वाले घुलनशील टांके कितने दिन में घुल जाते हैं?
डॉ. शोभा गुप्ता आगे बताती हैं, "घुलनशील टांके कितने दिन में घुलेंगे, यह इस बात पर निर्भर करता है कि टांके किस मैटीरियल से बनाए गए हैं। ध्यान रखें कि शरीर के किस हिस्से में टांके लगे हैं, डॉक्टर्स उसी बात पर यह निर्णय लेते हैं कि उन्हें किस तरह के टांकों का उपयोग करना है। सिजेरियन डिलीवरी की बात करें, तो इसमें ऐसे मैटीरियल के टांकों का उपयोग किया जाता है, जो लगभग सप्ताह भर में डिजॉल्व हो जाते हैं। वहीं, अगर ऑर्थोपेडिक सर्जन ज्वाइंट रिप्लेसेमेंट में जो टांके लगाता है, वह करीब महीने भर रहते हैं। इसके बाद अपने आप डिजॉल्व हो जाते हैं। इससे आपको अंदाजा हो गया है कि शरीर के जिस हिस्से में जैसे घाव होते हैं और जिस तरह की सर्जरी की जाती है, उसी के आधार पर टांकों के मैटीरियल को चुना जाता है।"
इसे भी पढ़ेंः नॉर्मल डिलीवरी में कितने टांके आते हैं? डॉक्टर से जानिए इसके बारे में
सिजेरियन डिलीवरी में घुलनशील टांकों लगाए जाने के बाद कैसे करें केयर
- डॉक्टर के दिशानिर्देश को फॉलो करें। ऐसा कुछ न करें, जिसके लिए डॉक्टर ने मना किया है।
- इस अवस्था में महिलाओं को सावधानी पूर्वन नहाना चाहिए।
- अपने टांकों को भीगने से बचाएं। इससे संक्रमण का खतरा बना रहता है।
- डॉक्टर ने जब-जब टांकों की ड्रेसिंग करने की सलाह दी है, तभी करवाएं। इस संबंध में लापरवाही सही नहीं है।
- जब तक टांके घुल न जाए, तब तक स्विमिंग जैसी एक्टिविटी न करें। वहीं, कोई भी भारी सामान उठाने से बचें। यह नुकसानदायक हो सकता है।
- ऐसी गतिविधियां करने से बचें, जिससे टांकों पर दबाव न पड़े।
- इन दिनों ढीले कपड़े पहनें।