Foods That Can Harm Stitches After C Section In Hindi: आमतौर पर सिजेरियन डिलीवरी की जरूरत तब पड़ती है, जब नेचुरल तरीके से डिलीवरी की सभी संभवनाएं खत्म हो जाती हैं। इसका मतलब है कि डिलीवरी से संबंधित जटिलताएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में महिला के लिए नेचुरल डिलीवरी करना मुश्किल हो जाता है। कई बार स्थितियां ऐसी भी हो जाती हैं, जब शिशु गर्भ के अंदर ही अंब्लीकल कॉर्ड को खुद पर लपेट लेता है या किसी को प्लेसेंटा प्रीविया की समस्या हो जाती है। इस तरह की परेशानियां होने पर डॉक्टर्स सिजेरियन डिलीवरी को महत्व देते हैं। बहरहाल, जिस तरह सिजेरियन डिलीवरी जटिलताओं से भरी है, इसके बाद महिला को रिकवरी में भी समय लगता है। इस दौरान डॉक्टर सलाह देते हैं कि महिलाएं प्रॉपर रेस्ट करें, वर्कआउट न करें और डाइट का भी ध्यान रखें। ध्यान रखें कि जरा सी लापरवाही के कारण सिजेरियन डिलीवरी के बाद स्टिचेस में संक्रमण होता है, जिससे महिला की रिकवरी में अधिक समय लग सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताएंगे, सिजेरियन डिलीवरी के बाद जिनका सेवन किया जाना बिल्कुल सही नहीं है। आइए, वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं इनके बारे में-
सिजेरियन डिलीवरी के बाद इन फूड्स से रहें दूर- What Foods To Avoid After C Section In Hindi
सिजेरियन डिलीवरी के बाद स्पाइसी फूड न खाएं
सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को स्पाइसी फूड से पूरी तरह दूरी बना लेनी चाहिए। ध्यान रखें कि स्पाइसी फूड के कारण पाचन क्षमता कमजोर हो सकती है, जिससे ब्लोटिंग और गैस बनने जैसी समस्या हो सकता है। यहां तक कि सिजेरियन डिलीवरी के बाद अगर महिला अपने शिशु को स्तनपान कर रही है, तो उसके स्वास्थ्य के लिए भी स्पाइसी फूड सही नहीं होता है। बहरहाल, सिजेरियन डिलीवरी के बाद स्पाइसी फूड का सेवन करने से स्टिचेस पर प्रेशर बढ़ने लगता है, जिससे जख्म को भरने में समय लगता है। यही नहीं, स्पाइसी फूड सिजेरियन डिलीवरी के बाद स्टिचेस को हील होने की प्रक्रिया को भी धीमा कर देते हैं।
इसे भी पढ़ें: सिजेरियन डिलीवरी के बाद जल्दी रिकवरी के लिए क्या खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
सिजेरियन डिलीवरी के बाद फ्राइड फूड से रहें दूर
सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को फ्राइड फूड का सेवन भी नहीं करना चाहिए। असल में, स्पाइसी फूड की ही तरह फ्राइड फूड के कारण ब्लोटिंग, गैस और पेट में दर्द जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। इससे टांकों पर अतिरिक्त दबाव बनने के कारण हीलिंग प्रोसेस पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस स्थिति में सिजेरियन डिलीवरी के बाद रिकवरी में अधिक समय लग सकता है। इस तरह की डाइट स्तनपान कर रहे शिशु के लिए भी सही नहीं होती है।
सिजेरियन डिलीवरी के बाद अधपका खाना न खाएं
सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को अधपका खाना भी नहीं खाना चाहिए। यहां तक कि ठंडी या बासी चीजें भी इन दिनों खाना उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। जाहिर है, जब आप अधपका खाना खाएंगी, तो इसकी वजह से पेट में गैस जैसी समस्या होने लग सकती है। पेट में गैस बनने से ब्लोटिंग और पाचन से जुड़ी दूसरी परेशानियां भी हो सकती है। टांकों की रिकवरी के लिए जरूरी है कि आप हेल्दी डाइट लें। इस तरह अधपका या कच्ची चीजें खाने से सेहत बिगड़ सकती है। खराब स्वास्थ्य के कारण हीलिंग पॉवर अपने आप कम हो जाती है। ऐसे में टांकों को रिकवरी में अधिक समय भी लग सकता है।
इसे भी पढ़ें: सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या-क्या नहीं खाना चाहिए? जानें वो फूड्स आइटम जो करेंगे नुकसान
सिजेरियन डिलीवरी के बाद कोल्ड ड्रिंक न पिएं
सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को कोल्डि ड्रिंक भी नहीं पीना चाहिए। कोल्ड ड्रिंक, खासकर कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन करना इन दिनों बिल्कुल सही नहीं होता है। इसमें न सिर्फ बहुत अधिक मात्रा में शुगर होता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। वहीं, सिजेरियन डिलीवरी के बाद कार्बोनेटेड ड्रिंक का सेवन करने की वजह से ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जिससे टिश्यूज को रिपेयर होने में औसत से ज्यादा समय लगने लगता है।
All Image Credit: Freepik