Mother's Day 2024: 12 मई को मदर्स डे मनाया जाता है। ज्यादातर घरों में हम मांओं को हर वक्त काम करते हुए देखते हैं। काम के बीच, मां खुद का ख्याल रखना भूल जाती हैं। घर, परिवार और बच्चों की देखभाल में ही उनका सारा समय बीत जाता है। खुद के लिए समय निकालने का समय ही नहीं मिलता। लेकिन जब बात मदर्स डे की हो, तो मां की सेहत से बढ़कर और कुछ भी नहीं है। अगर मां सेहतमंद रहेंगी, तो आप कह सकते हैं कि मदर्स डे मनाना सार्थक रहा। महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर जरा लापरवाह होती हैं। उन्हें अपना ख्याल रखने की फिक्र और जरूरत महसूस नहीं होती। लेकिन किसी भी व्यक्ति को स्वस्थ्य रहने के लिए सेल्फ केयर आना चाहिए। इस लेख में हम जानेंगे सेल्फ केयर क्या है और महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए यह क्यों जरूरी है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
सेल्फ केयर क्या है?- What is Self Care
सेल्फ केयर का मतलब है अपने शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य और इमोशन्स का ख्याल रखना। जो लोग सेल्फ केयर पर गौर नहीं करते, उनका स्वास्थ्य सेल्फ केयर करने वाले लोगों के मुकाबले जल्दी गिर जाता है। हर किसी का खुद का ख्याल रखने का तरीका अलग हो सकता है लेकिन खुद पर ध्यान न देने से शारीरिक और मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। सेल्फ केयर के लिए व्यक्ति को अपने शरीर को समझना होगा। उसे पता होना चाहिए कि उसके शरीर में क्या समस्याएं हैं और उसे ठीक करने के लिए क्या करना है।
इसे भी पढ़ें- Mother's Day 2024: इस मदर्स डे रखें मां की सेहत का खास ख्याल, काम आएंगे डॉक्टर के बताए ये 5 टिप्स
महिलाओं की सेहत के लिए क्यों जरूरी है सेल्फ केयर?- Why Self Care Important For Women Health
- महिलाओं की फिजिकल हेल्थ के लिए सेल्फ केयर जरूरी है। एक्सरसाइज, हेल्दी खाना और सोने से फिजिकल हेल्थ अच्छी रहती है।
- सेल्फ केयर से मानसिक तनाव कम होता है और शरीर बीमारियों से बचता है।
- जो महिलाएं सेल्फ केयर पर ध्यान देती हैं, उन्हें हार्ट डिजीज, डायबिटीज जैसी बीमारियां नहीं होतीं।
- सेल्फ केयर से इम्यूनिटी मजबूत होती है और शरीर के फंक्शन इंप्रूव होते हैं।
महिलाएं सेल्फ केयर को कैसे अपनाएं?- How to Do Self Care
सेल्फ केयर के कई तरीके होते हैं-
- इमोशनल तौर पर सेल्फ केयर करना चाहती हैं, तो तनाव न लें और अपनी हॉबी को समय दें।
- फिजिकल तौर पर सेल्फ केयर के लिए नींद पूरी करें, एक्सरसाइज रूटीन फॉलो करें और हेल्दी डाइट फॉलो करें।
- आध्यात्मिक तौर पर सेल्फ केयर की बात करें, तो मेडिटेशन करें और जर्नल लिख सकती हैं।
- सेल्फ केयर के लिए ऐसी सभी एक्टिविटीज को रूटीन में शामिल कर सकते हैं जो आपको पसंद हो।
- सेल्फ ग्रूमिंग सेशन भी ले सकती हैं। आप मैनिक्योर या स्पा करवा सकती हैं।
- कई लोग प्रकृति के करीब रहकर अच्छा महसूस करते हैं, तो वे गार्डनिंग कर सकते हैं।
- खुद की और अपने आसपास के वातावरण की सफाई करना भी एक तरह की सेल्फ केयर एक्टिविटी है। कुछ लोगों को साफ-सफाई करके भी अच्छा महसूस करते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।