Expert

महिलाओं को जरूर खाने चाहिए ये 10 सुपरफूड्स, हमेशा रहेंगी हेल्दी और फिट

10 Superfood for Women Health: प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के दौरान महिलाओं के शरीर में कई बार हार्मोंस में बदलाव आते हैं। इसलिए औरतों को स्वस्थ बने रहने के लिए डाइट में सुपरफूड्स को शामिल करना चाहिए।  
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं को जरूर खाने चाहिए ये 10 सुपरफूड्स, हमेशा रहेंगी हेल्दी और फिट


10 Superfood for Women Health: आजकल की महिलाएं सुपर वुमन हैं। घर, ऑफिस, पति, बच्चे और परिवार की जिम्मेदारियां अपने अकेले कंधों पर संभालती हैं। सभी चीजों को संभालते हुए महिलाओं के पास खुद की सेहत का ध्यान रखने का वक्त नहीं होता है। खासकर जो महिलाएं दिन के 10 से 12 घंटे ऑफिस में बिताती हैं, उनके पास तो वक्त की इतनी कमी है कि पूछो ही नहीं। जाहिर सी बात है, जब महिलाओं के कंधों पर जिम्मेदारियों दोगुनी है, तो उन्हें एनर्जी और पोषण भी ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा एनर्जी और अच्छे खान-पान की जरूरत होती है। इसलिए महिलाओं के लिए जरूरी है कि वह हेल्दी बने रहने के लिए डाइट में कुछ सुपर हेल्दी, सूपरफूड्स को शामिल करें। महिलाओं को हेल्दी लाइफ के लिए कौन से 10 सुपरफूड्स डाइट में शामिल करने चाहिए, इसकी जानकारी दे रही हैं, डाइटिशियन और गट हेल्थ कोच मनप्रीत कालरा।

महिलाओं के लिए जरूरी सुपरफूड- Superfoods for Women Health

1. गोंद कतीरा

डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार, गोंद कतीरा में प्रोटीन और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से शरीर को अंदरूनी ताकत मिलती है। महिलाएं अगर रोजाना थोड़ी मात्रा में गोंद कतीरा का सेवन करें तो इससे जोड़ों के दर्द से राहत मिलती है। साथ ही गोंद कतीरा पाचन क्रिया को भी सुधारता है।

2. कद्दू के बीज

जिंक, आयरन और कॉपर से भरपूर, यह थायरॉयड कार्यप्रणाली में सुधार करता है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देते हैं।

3. हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी के पत्ते, एंटीऑक्सीडेंट, फोलेट और आयरन से भरपूर होते हैं। रोजाना हरी सब्जियों का सेवन करने से एनीमिया को रोकने में मदद मिलती है। हरी पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम, बीटा कैरोटिन एवं विटामिन सी व विटामिन बी कॉम्पलेक्स भी काफी मात्रा में पाये जाते हैं।

4. आंवला

आंवले में विटामिन सी होता है। महिलाएं अगर रोजाना एक आंवले का सेवन करें तो इससे मेटाबॉलिज्म को स्ट्रांग करने में मदद मिलती है। आंवला पीरियड्स के दौरान शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। साथ ही बालों और स्किन को भी खूबसूरत बनाता है।

5. नारियल 

नारियल एमसीटी का अच्छा स्रोत होता है। नारियल का सेवन करने से हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद मिलती है। इसके अलावा नारियल हमारे लीवर को ठंडा रखने, शरीर की  सूजन को कम करने में मदद करता है। रोजाना थोड़ी मात्रा में नारियल का सेवन करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म भी स्ट्रांग होता है।

6. काली किशमिश

काली किशमिश में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है। इसके अलावा काली किशमिश एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। रोजाना थोड़ी मात्रा में काली किशमिश खाने से एनीमिया की प्रॉब्लम दूर होती है। इतना ही नहीं मासिक धर्म में होने वाली ऐंठन को कम करती है।

7. ऐश लौकी

अपनी रेगुलर डाइट में ऐश लौकी खाने से लिवर डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है।

8. ग्रीन टी

ग्रीन में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। पीरियड्स में महिलाओं में मांसपेशियों में ऐंठन, दर्द और बेचैनी जैसी समस्या होती है। इस तरह की समस्याओं से राहत दिलाने में ग्रीन टी काफी फायदेमंद होती है। पीरियड्स के दौरान एक से दो कप ग्रीन टी पीने से पेट के दर्द और ऐंठन से राहत मिलती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

9. कोको

एंटीऑक्सीडेंट और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। रेगुलर डाइट में कोको का सेवन करने से मूड में सुधार करने और तनाव के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।

10. दालचीनी

दालचीनी का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड के दौरान होने वाली परेशानियां दूर होती हैं। दालचीनी महिलाओं में कंसीव करने के लिए अनुकूल वातावरण पैदा करता है और ओवुलेटरी फंक्शन को बढ़ाता है।

All Image Credit: Freepik.com

Read Next

हार्मोन संतुलन में रखने के लिए ट्राई करें सीड साइकिलिंग, जानें इसमें किन बीजों का करना होता है सेवन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version