Expert

महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए डाइट में शामिल करने चाहिए ये 5 सुपरफूड्स, बीमारियां रहती हैं दूर

Superfoods For Women Health: महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए डाइट में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने होते हैं। आगे जानते हैं इनके बारे में   
  • SHARE
  • FOLLOW
महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए डाइट में शामिल करने चाहिए ये 5 सुपरफूड्स, बीमारियां रहती हैं दूर

Superfoods for women health: आज के दौर में महिलाएं घर और ऑफिस दोनों ही जगह पर बखूबी कार्य कर रही हैं। ऑफिस और घर के कामों में अक्सर महिलाएं खुद की सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। कभी बच्चे तो कभी समय के अभाव के चलते वह सेहत को दरकिनार कर देती हैं। इसका प्रभाव लंबे समय के बाद उनकी सेहत पर देखने को मिलता है। धीरे-धीरे उनको पोषण की कमी होने लगती है और इसकी वजह से उनको सेहत से जुड़ी कई समस्याएं होने की संभावना बढ़ जाती है। डॉक्टर्स के अनुसार महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा अधिक पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। यदि, महिलाएं अपनी सेहत पर ध्यान नहीं देती है तो उम्र बढ़ने के साथ उनको मांसपेशियों में कमजोरी, ब्लड प्रेशर, कैल्शियम की कमी आदि कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही महिलाओं पीरियड्स के समय होने वाले दर्द, कमजोरी और आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में बदलाव की सलाह दी जाती है। आगे डायटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए डाइट में किन सूपरफूड्स (Superfoods for women health) को शामिल करना चाहिए। 

महिलाओं की सेहत के लिए सुपरफूड - Superfoods For Women Health In Hindi 

आंवला

आयुर्वेद में आंवले के कई फायदों का जिक्र मिलता है। आंवला महिलाओं की इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। जिससे उनको सर्दियों में होने वाले सर्दी जुकाम से बचाव होता है। इसके अलावा, कैल्शियम को कम करने के लिए आप आवले का सेवन कर सकते हैं। महिलाओं के साथ ही पुरुषों को भी आंवले का नियमित सेवन करना चाहिए। आंवले को आप चूर्ण, जूस, मुरब्बा आदि के रूप में ले सकते हैं। 

superfoods for women health

खजूर

महिलाओं को घर और ऑफिस दोनों का काम संभालना पड़ता है। ऐसे में उनको थकान व कमजोरी होने लगती है। थकान से बचने के लिए महिलाएं खजूर को डाइट में शामिल कर सकती हैं। यह महिलाओं की सुस्ती, कमजोरी, अनियमित मासिक धर्म और आयरन की कमी को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है। 

तिल

महिलाएं नर्वस सिस्टम के साथ ही मांसपेशियों और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए तिल का सेवन कर सकती हैं। यह महिलाओं के हार्मोनल गड़बड़ी को दूर करने में सहायक होता हैं। यदि महिलाएं पीरियड्स के समय से 15 दिन पहले तिल को भून कर सेवन करती हैं, तो इससे पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द कम होता है। 

नारियल

नारियल अपनी कूलेंट प्रकृति के लिए जाना जाता है। यह हमारे पित्त और वात दोष को शांत करने में सहायक होता है। नारियल के नियमित रूप से सेवन करने से महिलाओं की थकान दूर होती है और हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही, थायराइड और स्री रोग संबंधी विकारों में कमी आती है। सेहतमंद रहने के लिए महिलाएं नारियल को मिश्री के साथ सेवन कर सकते हैं। 

काली किशमिश

किशमिश लोगों को खूब पसंद आती है। किशमिश महिलाओं के पेट संबंधी विकारों को दूर करने में सहायक होती है। रोज सुबह किशमिश का सेवन करने से पेट साफ रहता है और आपको पाचन संबंधी समस्या का सामना नही करना पड़ता है। आंतों के स्वास्थ्य और शरीर में आयरन की कमी को दूर करने के लिए महिलाएं डेली डाइट में किशमिश को शामिल कर सकती हैं। इससे दिमाग शांत होता है, पित्त की समस्या कम होती है। 

इसे भी पढ़ें : महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए जरूर खाने चाहिए ये 5 फूड्स, मिलेगा भरपूर पोषण

महिलाओं को एनर्जी के लिए डाइट में बदलाव करना बेहद आवश्यक होता है। इससे महिलाओं की थकान, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द और जकड़न आदि में राहत मिलती हैं। इसके अलावा, डाइट में ड्राई फ्रूट्स, सीजिनल सब्जियां और गाजर आदि को शामिल कर महिलाएं कई समस्याओं से बचाव कर सकती हैं।

Read Next

सर्दियों में लाफा का साग खाने से शरीर को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे, आज से ही करें डाइट में शामिल

Disclaimer