Health Benefits Of Eating Lafa Saag In Winter: सर्दी सेहत के लिहाज से सबसे अच्छा मौसम माना जाता है क्योंकि इस समय खाना ठीक से पचता है और इस समय बाजार में कई तरह की हरी सब्जियां आसानी से मिलती हैं। यह हरी सब्जियां शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इनके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ हीमोग्लोबिन लेवल भी बढ़ता है। इन दिनों बाजार में कई तरह के साग मिलते हैं जैसे लाफा का सगा। यह साग कोसी और सीमांचल क्षेत्र (बिहार) में मुख्यत: पाया जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए पौष्टिक होता है। लाफा के साग में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे आयरन, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और अमिनो एसिड। इसके सेवन से पाचन-तंत्र हेल्दी रहने के साथ हड्डियां भी मजबूत होती हैं। इस साग को गर्भवती महिलाएं को खाने से महिला के शरीर को ताकत मिलती है। आइए जानते हैं सर्दी में लाफा का साग खाने के अन्य फायदों के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
लाफा का साग पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को आसानी से दूर करता है। यह मल को सॉफ्ट बनाकर पेट को साफ करता है। लाफा साग के सेवन से गैस, अपच और बदहजमी जैसी समस्याएं भी दूर होती हैं। यह आसानी से पच जाता है और पेट को हेल्दी रखता है।
हड्डियों को बनाएं मजबूत
सर्दियों में अक्सर लोगों को शरीर में दर्द की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप लाफा का साग का सेवन करते हैं, तो इस समस्या में आराम मिल सकता है। लाफा के साग में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ हड्डियों में होने वाले दर्द को कम करता है।
गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद
सर्दियों में लाफा का साग खाने से गर्भवती महिलाओं को बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद फोलिक एसिड शिशु के विकास में भी योगदान देता है। लाफा साफ में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जो महिलाओं के शरीर की कमजोरी को आसानी से दूर करता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में कब्ज से राहत पाने के लिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज, जानें एक्सपर्ट से
हार्ट को रखें हेल्दी
सर्दी में हार्ट संबंधी बीमारियां होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में लाफा का साग खाने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। यह शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इसके सेवन से हार्ट लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।
त्वचा को रखें हेल्दी
सर्दी में लाफा का साग खाने से त्वचा संबंधी कई परेशानियां कम होती हैं। सर्दी में अक्सर स्किन ड्राई हो जाती है। ऐसे में लाफा का साग खाने से स्किन को पोषण मिलता है और स्किन हेल्दी रहती है। यह सर्दी में स्किन पर होने वाले घाव को भी आसानी से ठीक करता है।
सर्दी में लाफा का साग खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik