Benefits Of Eating Pomegranate In Winter: सर्दी में कई तरह की फल और सब्जियां मिलते हैं, जो शरीर को हेल्दी रखने के साथ बीमारियों को भी दूर करते हैं। ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सर्दी में अनार का सेवन किया जा सकता हैं। अनार पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, पोटेशियम और विटामिन सी पाया जाता हैं। इसके सेवन से पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं दूर होने के साथ इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। सर्दी में इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होती है और शरीर में हीमोग्लोबिन भी बढ़ता हैं। इसे दिन के समय आसानी से खाया जा सकता हैं। यह शरीर में खून के थक्के जमने से रोकता है और हार्ट को भी हेल्दी रखता है। आइए जानते हैं सर्दी में अनार खाने के अन्य फायदो के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
इम्यूनिटी को मजबूत करें
सर्दी में अनार खाने से मौसमी बीमारियों से बचाव होने के साथ शरीर हेल्दी रहता है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो सर्दी में होने वाले संक्रमण जैसे खांसी, जुकाम और बुखार से बचाता हैं। इसके सेवन से अंदरूनी तौर पर इम्यूनिटी मजबूत होती हैं।
पाचन-तंत्र के लिए फायदेमंद
सर्दी में अगर आप भी पाचन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो डाइट में अनार को अवश्य शामिल करें। अनार में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो गैस, अपच और पेट की जलन को दूर करता हैं। इसके सेवन से पेट हेल्दी रहने के साथ अल्सर की समस्या में भी फायदा मिलता है।
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
अनार में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिक्लस के नुकसान से बचाता हैं। अनार के सेवन से शरीर में कई तरह की बीमारियों के विकास को रोका जा सकता है। अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ शरीर को स्वस्थ रखता है।
इसे भी पढ़ें- हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए पिएं संतरे का जूस, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
हार्ट के लिए फायदेमंद
सर्दी में हार्ट को हेल्दी रखने के लिए अनार का सेवन किया जा सकता है। अनार में पॉलीफेनोलिक तत्व पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखते हैं। यह खून को पतला करने के साथ हार्ट संबंधी बीमारियों के खतरे को कम करके शरीर को हेल्दी रखता है।
गुर्दे की पथरी में फायदेमंद
अनार का अर्क गुर्दे की पथरी के निर्माण को कम करने में मदद कर सकता है। इसमें ऑक्सालेट, कैल्शियम और फॉस्फेट पाया जाता हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखता है। सर्दी में अनार के सेवन से तनाव कम होने के साथ सर्दी में होने वाली अर्थराइटिस की समस्या में भी आराम मिलता है।
सर्दी में अनार को डाइट में कैसे शामिल करें
सर्दी में अनार का सेवन करने के लिए इसका जूस बनाकर पीया जा सकता है। साथ ही वजन को नियंत्रण में रखने के लिए इसे स्नैक्स के रूप में भी खाया जा सकता है। साथ ही इसे लंच में सालद के रूप में भी खाया जा सकता है।
सर्दी में अनार के सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version