Orange Juice Benefits to Reduce High Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या है और सही समय पर इसका इलाज न होने से मरीज की जान भी जा सकती है। खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल यानी फैट होते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL)। एचडीएल कोलेस्ट्रॉल गुड कोलेस्ट्रॉल होता है और एलडीएल को बैड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति को ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण नसों में ब्लॉकेज, हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर समेत हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इसे कंट्रोल करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए संतरे का जूस पीना फायदेमंद होता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल में संतरे का जूस पीने के फायदे और तरीके के बारे में।
हाई कोलेस्ट्रॉल में संतरा का जूस पीने के फायदे- Orange Juice Benefits to Reduce High Cholesterol in Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल शरीर में जमा एक तरह का बैड फैट होता है, जो धमनियों को नुकसान पहुंचाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए विटामिन सी और फाइबर से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए। संतरे का जूस नियमित रूप से पीने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं कि, "संतरे के जूस में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन सी, विटामिन बी, कैल्शियम, विटामिन ए, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलती है।"
इसे भी पढ़ें: लंबे समय से हैं पेट से जुड़ी ये परेशानियां, तो हो सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत
संतरे के जूस में मौजूद घुलनशील डाइटरी फाइबर, विटामिन सी और फोलेट बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करती है। रोजाना संतरे का जूस पीने से हार्ट को भी फायदा मिलता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें संतरे के जूस का सेवन?- How To Drink Orange Juice in High Cholesterol in Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजाना सुबह के समय एक गिलास ताजे संतरे का जूस पीने से फायदा मिलता है। ध्यान रहे, ताजे संतरे का जूस ही हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। कुछ पैक्ड जूस का सेवन करते हैं, इसमें एक्स्ट्रा शुगर और कुछ अन्य चीजें मिलाई जाती हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होती हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब
हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में इन जूस का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डाइट में कम फैट वाले फूड्स को शामिल करने और नियमित रूप से एक्सरसाइज या रनिंग करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।
(Image Courtesy: Freepik.com)