Doctor Verified

लंबे समय से हैं पेट से जुड़ी ये परेशानियां, तो हो सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत

High Cholesterol Symptoms Linked To Stomach Problem: हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर आपके पेट में भी लक्षण दिखाई देते हैं, जानें इनके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
लंबे समय से हैं पेट से जुड़ी ये परेशानियां, तो हो सकता है हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत


High Cholesterol Symptoms Linked To Stomach Problem: आज के समय में खानपान से जुड़े गलत आदतों के कारण लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। अनहेल्दी फूड्स और असंतुलित जीवनशैली के कारण शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से आपकी धमनियों को गंभीर नुकसान पहुंचता है और इसकी वजह से हार्ट अटैक, स्ट्रोक और फेलियर की समस्या हो सकती है। कई बार शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिखने वाले लक्षणों को हम पहचान नहीं पाते हैं और इसकी वजह से आप सही समय पर बचाव के उपाय नहीं अपनाते हैं। इस वजह से आपको कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होने पर पेट में दिखने वाले लक्षण।

हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर पेट में दिखने वाले लक्षण- High Cholesterol Symptoms Linked To Stomach Problem

एनसीबीआई पर प्रकाशित एक स्टडी में कहा गया है कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको पेट से जुड़ी कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। कई बार लोग इन लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं और आगे चलकर गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लखनऊ के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ केके कपूर कहते हैं कि कई बार लोग लंबे समय से पेट से जुड़ी परेशानियों के शिकार होते हैं, लेकिन इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इन परेशानियों को नजरअंदाज करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।

High Cholesterol Symptoms Linked To Stomach Problem

इसे भी पढ़ें: क्या टेंशन से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? डॉक्टर से जानें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण

पेट में अगर ये लक्षण दिखते हैं तो आपो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है-

1. हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपको लिवर से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। इसकी वजह से आपको पेट में तेज दर्द और लिवर में सूजन की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

2. हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर लिवर से निकलने वाला रस आपके शरीर में पित्त को कम कर देता है और इसकी वजह से आपको किडनी स्टोन की समस्या हो सकती है।

3. हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर आपको पेट में सूजन की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

4. शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर आपको लिवर की साइज में बदलाव की समस्या हो सकती है।

हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के उपाय- How to Control High Cholesterol in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचने के लिए आपको खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समस्या के कारण आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या फैटी फूड्स का सेवन, निष्क्रिय जीवनशैली और स्मोकिंग की वजह से होती है। खानपान में सुधार और नियमित रूप से एक्सरसाइज और वर्कआउट करने से आप इस समस्या का शिकार होने से बच सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

लंबे समय तक हाई बीपी रहना बढ़ाता है हृदय रोगों का जोखिम, जानें इसे कंट्रोल करने के टिप्स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version