Does Stress Increase Cholesterol Levels: शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से दिल और आर्टरी से जुड़ी कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। कोलेस्ट्रॉल असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण बढ़ता है। खानपान की अनहेल्दी आदतों की वजह से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है। लेकिन सिर्फ खानपान ही नहीं आपकी शारीरिक और मानसिक सेहत से जुड़े कई फैक्टर शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल का मुख्य काम कोशिकाओं का निर्माण करने में मदद करना है। लेकिन शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने पर आपको परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई लोगों का यह सवाल है कि क्या ज्यादा टेंशन या स्ट्रेस लेने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? तो आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
क्या टेंशन लेने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?- Does Stress Increase Cholesterol Level in Body?
अनियंत्रित जीवनशैली और असंतुलित खानपान की वजह से तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती ही है। लेकिन इसके अलावा कई अन्य कारणों से भी शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर टेंशन और स्ट्रेस की वजह से भी बढ़ सकता है। एक स्टडी के मुताबिक शरीर में होने वाले कुछ फिजियोलॉजिकल रिएक्शन की वजह से शरीर में ब्लड में कंपोनेंट्स और हॉर्मोन का स्तर असंतुलित होता है और इसकी मुख्य वजन स्ट्रेस या टेंशन को ही माना जाता है। इस रिएक्शन की वजह से भी शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। लखनऊ के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. के के कपूर कहते हैं कि मनोवैज्ञानिक स्ट्रेस या तनाव के कारण लो डेंसिटी वाले एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल हाई हो जाता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल हाई न हो तो आपको भी स्ट्रेस या टेंशन लेने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर चेहरे पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण
हाई कोलेस्ट्रॉल के मुख्य कारण- High Cholesterol Causes in Hindi
शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के मुख्य कारण इस तरह से हैं-
- क्रोनिक किडनी डिजीज, डायबिटीज, थायराइड, एचआईवी एड्स, ल्यूपस आदि
- मोटापा या शरीर में चर्बी का अधिक स्तर
- शारीरिक गतिविधियां कम करना और गतिहीन जीवनशैली
- कुछ मेडिकल स्थितियों की दवाओं का अधिक सेवन
- संतृप्त वसा या ट्रांस वसा का अधिक सेवन जैसे जंक, प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड
- शराब का अधिक सेवन और स्मोकिंग करना
- लिवर संबंधी रोग या लिवर फंक्शन ठीक से न होना
इसे भी पढ़ें: High Cholesterol के पीछे हो सकते हैं ये 7 कारण, जानें कम करने उपाय
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचने के लिए आपको खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समस्या के कारण आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम रहता है। शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह लेकर जरूरी बचाव के कदम और इलाज जरूर लेने चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version